CG:देवरबीजा में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव तिवारी के नेतृत्व में ... भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव जहां भव्य स्वागत किये....2023 में छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा का सरकार... प्रदेश अध्यक्ष साव




संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सावशनिवार को बेमेतरा से धमधा जा रहे थे इस दौरान देवरबीजा में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का भव्य आत्मीय स्वागत किये भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने भाजपा गमछा से स्वागत किये ।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने 4 बरस के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। जबकि, जनता को विश्वास दिलाने ये लोग गंगाजल लेकर भी कसमें खा चुके हैं। राज्य सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में रोजगार का वादा किया, पर किसी को रोजगार नहीं मिली, शराबबंदी का वादा भी नहीं निभाया। महिला स्व सहायता समूहों का कर्ज माफ नहीं हुआ। बुजुर्गों का पेंशन तक नहीं बढ़ाया गया, वे 6-6 महीने तक पेंशन के लिए भटकने को मजबूर हैं ।...
कानून-व्यवस्था का हाल बेहाल है। हत्या, अनाचार, चोरी-मारपीट में वृद्धि हो रही है। भूपेश सरकार लॉ एंड ऑर्डर संभालने में नाकाम है। अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बनता जा रहा है। यहां रेत, शराब और कोल माफिया हावी हैं, जिससे अपराध में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 11 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित किया। वर्तमान में लोग कर्ज लेकर मकान बनवाने को मजबूर हैं और किस्त तक नहीं चुका पा रहे हैं।
इस अवसर पर अवधेश सिंह चंदेल भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक,संजीव तिवारी, डा.डोसन साहुअजय तिवारी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा,दिलीप ठाकुर,रवि वर्मा , ममता देवांगन,प्रहलाद रजक, हीरालाल साहु,प्रेमलाल साहु, बलराम पटेल,परमेश्वर वर्मा,नीरज राजपूत, राजेश , भुनेश्वर , सुखी, कोमल,राजपूत, कमलेश, अभिषेक राजपूत, राजू राजपूत प्रहलाद, कन्हैया, हरि, सोहन, यशवंत निषाद, बुदेश एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे