CG:खबर का असर बेमेतरा जिले से बड़ी खबर:बेरला स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कुल के लापरवाह प्राचार्य को बेमेतरा DEO ने हटाया.... मूल संस्था में आनंदगांव में किया गया पदस्थ.. अस्थाई रूप से अभी बेरला प्राचार्य होंगे कोशले...बेमेतरा जिले के पत्रकार संजू जैन ने किये थे शिकायत...देखिए आदेश




संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:बेमेतरा जिले में एक बार फिर हुआ खबर का असर बेमेतरा जिले के बेरला मुख्यालय में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य भागवत प्रसाद बानी जो अपने कार्य में लापरवाही बरतने का शिकायत जिले के युवा पत्रकार संजू जैन के द्वारा किया गया था और इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिसके बाद इस मामले को कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए डीईओ को निर्देश दिये जांच करने का उसके बाद डीईओ ने एक जांच टीम गठित किया गया जांच अधिकारी ने संपूर्ण बातों को लेकर जांच किये और जांच प्रतिवेदन भेजा गया जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने लापरवाह शिक्षक भागवत प्रकाश बानी को तत्काल हटाते हुए उनके मूल संस्था आनंदगांव हाई स्कूल में किया गया पदस्थ और अभी अस्थाई रूप से आत्मानंद के प्राचार्य होंगे को एस. पी. कोशले
बता दे की विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बेरला के पत्र 1794 / जांच प्रतिवेदन / 2022 / बेरला दिनांक 20.12.2022 के परिपालन में श्री भागवत प्रसाद बानी, व्याख्याता एल. बी. ई प्रभारी प्राचार्य शास. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला को प्रभारी प्राचार्य से पृथक कर अस्थायी रूप से एस. पी. कोशले, प्राचार्य शास. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरला को अस्थायी रूप से प्राचार्य का कार्य सौपा जाता है और लापरवाह प्राचार्य बानी का भी जांच अधिकारियों को बेरला मुख्यालय के नगर पंचायत उपाध्यक्ष भारत भूषण साहु,राजेश दुबे सभापति, विजय जैन अध्यक्ष शाला.विकास प्रबंधन समिति, राकेश सोनी ,निकेश सोनी इन सभी ने जांच अधिकारी को.विस्तार से बताये थे