CG:महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति जागरूकता.. महिला सम्बंधित अपराधों की दी जानकारी.. शंकराचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बीजा... बेमेतरा पुलिस महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे द्वारा दिये विस्तृत जानकारी

CG:महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति जागरूकता.. महिला सम्बंधित अपराधों की दी जानकारी.. शंकराचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बीजा... बेमेतरा पुलिस महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे द्वारा दिये विस्तृत जानकारी
CG:महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति जागरूकता.. महिला सम्बंधित अपराधों की दी जानकारी.. शंकराचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बीजा... बेमेतरा पुलिस महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे द्वारा दिये विस्तृत जानकारी

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा(साजा(बीजा):पुलिस अधीक्षक बेमेतरा आई कल्याण एलेसेला एवं अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल जिले के अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप के नोडल अधिकारी के निर्देशन पर बेमेतरा जिले में अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप का प्रचार - प्रसार किया जा रहा। जिसके तहत 13  दिसम्बर को अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा टीम की महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे एवं अभिव्यक्ति टीम की अन्य सदस्य द्वारा शंकराचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बीजा के प्राचार्य/शिक्षक की उपस्थिति में स्कुल के बालिकाओं को महिलाओं को अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया।

बेमेतरा महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'अभिव्यक्ति' ऐप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। यानी अब महिलाओं को थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा महिलाएं अब अपनी सुरक्षा को लेकर सुझाव भी पुलिस विभाग तक पहुंचा सकेंगी


इस ऐप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला व बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप डाउनलोड करना है,जिसमें उन्हें साइन इन करना है। अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओटीपी आयेगा उसे ऐप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, ऐप में महिलाएं बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, अपहरण, मानव तस्करी, एसिड अटैक, अवयस्क के साथ लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, साइबर अपराध व महिलाओं से संबंधित अन्य शिकायत रजिस्टर्ड कर महिलाएं कभी भी इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती हैं। बताया गया कि कानून के संबंध में किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में पुलिस अधिकारी से जानकारी लेने की बात कही गई। हमें सदैव जागरूक रहने और घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील की गई।

महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे से मिलकर सभी स्कुल के बालिका बहुत खुश हुए और बोले की मैम बहुत अच्छा लगा और आप बहुत ही अच्छे से हम सभी को जानकारी दिये हम सभी बातों को याद रखेंगे और मानेंगे भी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका ने सभी कहा हम सभी को अच्छी जानकारी प्राप्त हुआ

इस अवसर पर मनोज बारले प्रभारी प्राचार्य,शिक्षक डा.धर्मेंद्र वर्मा,दिनबंधु देवांगन,तोपसिंह पटेल,शमिम खान,लक्ष्मी नारायण साहु,प्रभा कुर्रे,अश्मा सिद्धीकी, देवश्री साहु, जे डी भास्कर, संतराम साहु,हेमलाल साहु , गितेश्वरी ताम्रकार पीटीआई एवं समस्त स्टाफ,बच्चे उपस्थित रहे