PM Kisan Yojana: खुशखबरी! पीएम किसान योजना में हुआ बड़ा बदलाव, 6 हजार रुपये लेने हैं तो किसान भाई जान लें ये पूरी अपडेट...

PM Kisan Yojana: Good News! Big change in PM Kisan Yojana, if you want to take 6 thousand rupees, then farmer brother Know this full update... PM Kisan Yojana: खुशखबरी! पीएम किसान योजना में हुआ बड़ा बदलाव, 6 हजार रुपये लेने हैं तो किसान भाई जान लें ये पूरी अपडेट...

PM Kisan Yojana: खुशखबरी! पीएम किसान योजना में हुआ बड़ा बदलाव, 6 हजार रुपये लेने हैं तो  किसान भाई 
 जान लें ये पूरी अपडेट...
PM Kisan Yojana: खुशखबरी! पीएम किसान योजना में हुआ बड़ा बदलाव, 6 हजार रुपये लेने हैं तो किसान भाई जान लें ये पूरी अपडेट...

Samaan Nidhi Yojana Registration with Ration Card:

इस योजना के तहत सरकार किसानों की स्थिति में सुधार करने के लिए उनकी आर्थिक मदद करती है. अन्नदाताओं को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं, जो चार महीने पर तीन किस्तों में ट्रांसफर होते हैं. एक बार में दो हजार रुपये की राशि दी जाती है. अब तक किसानों के खाते में 11 किस्तों का पैसा भेजा जा चुका है, जबकि अगली यानी 12वीं किस्त का किसान इंतजार कर रहे हैं. (Samaan Nidhi Yojana Registration with Ration Card)

पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है. कुछ दिनों पहले इस योजना को लेकर अहम बदलाव किया गया है. नए नियमों के अनुसार, अब रजिस्ट्रेशन के दौरान राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी देना जरूरी कर दिया गया है. (Samaan Nidhi Yojana Registration with Ration Card)

रजिस्ट्रेशन के दौरान देनी होगी राशन कार्ड की जानकारी

जिन किसानों के पास राशन कार्ड है वे PM-Kisan Samman Nidhi की ऑफिशियल वेबसाइट  www.pmkisan.gov.in  पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके अलावा, आपके पास खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है. साथ ही वेबसाइट पर राशन कार्ड नंबर के साथ-साथ मांगे गए दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी (PDF) अपलोड करना भी जरूरी है. (Samaan Nidhi Yojana Registration with Ration Card)

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

  • www.pmkisan.gov.in पर जाने के बाद दाईं तरफ फार्मर कार्नर ऑप्शन नजर आएगा.
  • इस विकल्प के अंदर किसान सम्मान निधि से जुड़ी कई चीजें दी हुई हैं.
  • नए रजिस्ट्रेशन के लिए आपको न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनना होगा.
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा.
  • जिसके बाद दिए हुए कॉलम में अपना आधार कार्ड, नंबर,राज्य, कैप्चा कोड भरना होगा.
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर सामने आएगा.
  • फॉर्म में राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी, आधार कार्ड अथवा मांगी हुई सभी जानकारी आपको भरनी होगी. साथ ही दस्तावेजों की सफ्ट कॉपी भी अपलोड करना होगी.
  • आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा. (Samaan Nidhi Yojana Registration with Ration Card)                                                                                                                                                                         

ऐप से भी हो सकता हैं रजिस्ट्रेशन

इसके अलावा, आप चाहें तो किसाम सम्मान निधि के ऐप पर जाकर इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी पा सकते हैं जैसे , नया किसान पंजीकरण ,लाभार्थी की स्थिति, आधार कार्ड में बदलाव के साथ-साथ पीएम किसान हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं. ऐप में योजना की किस्त के बारे में भी जान सकते हैं. (Samaan Nidhi Yojana Registration with Ration Card)  

पैसा लेने के लिए KYC कराना अनिवार्य

किसानों को अब 12वीं किस्त का इंतजार है. घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर E-KYC कराई जा सकती है. इसके अलावा नजदीकी सर्विस सेंटर में जाकर भी आपका काम बन सकता है. ई-केवाईसी की अंतिम तारीख सरकार ने 31 जुलाई 2022 निर्धारित की है. (Samaan Nidhi Yojana Registration with Ration Card)