Bank FD Interest Rates : FD में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर! फिर बढ़ेगा FD पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न...

Bank FD Interest Rates: Good news for those investing in FD! Will increase again, will get more returns on FD... Bank FD Interest Rates : FD में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर! फिर बढ़ेगा FD पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न...

Bank FD Interest Rates : FD में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर! फिर बढ़ेगा FD पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न...
Bank FD Interest Rates : FD में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर! फिर बढ़ेगा FD पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न...

Bank FD Interest Rates : 

 

नया भारत डेस्क : अगर आप नए साल में फिक्स्ड डिपाजिट में निवेश कर सुरक्षित तरीके से तगड़ा रिटर्न पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. रिजर्व बैंक ने रिजर्व बैंक एक बार फिर रेपो रेट बढ़ाने को लेकर विचार कर रहा है। जिसे एफडी करने वाले लोगों को अधिक ब्याज मिलेगा। केंद्र सरकार 1 फरवरी 2023 को आम बजट लाने वाली है। इसके बाद 8 फरवरी को आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक होने वाली है। (Bank FD Interest Rates)

क्या कहते हैं एक्सपर्ट :

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री उपासना भारद्वाज ने कहा है कि आरबीआई को यह देखने की जरूरत है कि उसकी पिछली मौद्रिक सख्ती का ग्रोथ और महंगाई पर क्या प्रभाव पड़ा है। इससे पहले, साल 2023 के अंत तक रेपो रेट के 6.50 पर्सेंट पर बने रहने का अनुमान था। मेरा मानना ​​है कि आरबीआई को रेपो रेट में 6.50 पर्सेंट के बाद भी इजाफा करना चाहिए। (Bank FD Interest Rates)

225 बेसिस प्वाइंट बढ़ चुका है रेपो रेट :

आरबीआई ने लगातार पांचवी बार दिसंबर में रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था। वित्त वर्ष 2023 में रेपो रेट में अब तक कुल 225 बेसिस प्वाइंट का इजाफा हो चुका है। फिलहाल रेपो रेट 6.25 फीसदी है। आरबीआई ने मई 2022 में 40 बेसिस प्वाइंट से इसे बढ़ाने की शुरूआत की थी। इसके बाद जून, अगस्त और सितंबर महीने में लगातार 50-50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था। (Bank FD Interest Rates)

बढ़ जाएगा फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स :

आरबीआई (RBI) के एक और बार रेपो रेट में इजाफे के बाद बैंको का फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) रेट भी बढ़ जाएगा। पिछले 9 महीनो में देश के लगभग सभी बैंकों ने अपने एफडी रेट्स में इजाफा किया है। जब भी आरबीआई रेपो रेट में इजाफा करती है तब-तब बैंक अपने एफडी रेट्स और लेंडिंग रेट्स में इजाफा करते हैं। (Bank FD Interest Rates)