भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दाऊ आनंद ताम्रकार के नेतृत्व में अंचल के क्षेत्रों में दिया गया भिलाई शाही दशहरा का निमंत्रण




नंदिनी अहिवारा फोटो :- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हो रहे भिलाई सिविक सेंटर में आयोजित शाही-दशहरा का आमंत्रण आज नंदिनीं टाउनशिप क्षेत्र में सभी नागरिकों को दिया गया। 07 अक्टूबर को माता दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की सुरुवात की जायेगी।और हर रात्रि गरबा नृत्य का आयोजन किया जायेगा जिसमे प्रतिदिन आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा साथ ही प्रतिदिन अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन समीति प्रबंधन द्वारा किया जायेगा। 15 अक्टूबर दशहरा के दिन बुराई पे अच्छाई का प्रतीक श्री राम जी के द्वारा रावण का पुतला दहन किया जावेगा। इन सभी कार्यक्रमो का आयोजन स्थान-भिलाई होटल के सामने ,सिविक सेंटर ,भिलाई में आयोजित होगा। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दाऊ आनंद ताम्रकार, भाजयुमो अहिवारा मंडल महामंत्री राहुल चंदेल, रौनक ताम्रकार एंव अन्य लोग उपस्थित रहे।