"भगवा वंदन मंच" की कार्यकारिणी घोषित, उमेश सिंह राजपूत बनाए गए प्रदेश प्रवक्ता




राजनांदगांव। समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी "छात्र युवा मंच" वर्षो से देश एवम समाज सेवा के कार्यो में दिन-प्रतिदिन एक नए जोश के साथ तत्परता से क्रियाशील है। गत दिनों छात्र युवा मंच ने भारत के गौरव सनातन संस्कृति के सम्मान में धर्म-जागरण की अलख जगाने अपनी महत्वपूर्ण शाखा "भगवा वंदन मंच" के तारतम्य में कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें सनातन धर्म प्रेमी, प्रमुख रूप से
प्रदेश अध्यक्ष - कृष्णकांत साहू।
प्रदेश उपाध्यक्ष - प्रीतम वर्मा
, रिनेश वर्मा, अभिषेक पटेल, नीरज साहू, टूम्मन साहू, ऋषि राज साहू।
प्रदेश महामंत्री -
चन्द्रशेखर तिवारी, यशवंत साहू ।
प्रदेश कोषाध्यक्ष - योगेंद्र कोडापे।
एवम प्रदेश प्रवक्ता के रूप में सनातन धर्म के प्रति निष्ठावान
उमेश राजपूत को दायित्व सौंपा गया है।
सभी पदाधिकारियों को संयोजक नागेश यदु ने बधाई दी।