CG BREAKING: बर्खास्त पुलिसकर्मी और मेकाहारा की महिला कर्मचारी गिरफ्तार.... कृषि विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से ऐठे लाखों रूपये.... पहले भी जा चुके हैं जेल.... बर्खास्त पुलिसकर्मी और मेकाहारा की महिला कर्मचारी के कारनामे जान रह जाएंगे दंग......

Sacked policeman female employee Mekahara arrested Chhattisgarh crime news

CG BREAKING: बर्खास्त पुलिसकर्मी और मेकाहारा की महिला कर्मचारी गिरफ्तार.... कृषि विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से ऐठे लाखों रूपये.... पहले भी जा चुके हैं जेल.... बर्खास्त पुलिसकर्मी और मेकाहारा की महिला कर्मचारी के कारनामे जान रह जाएंगे दंग......
CG BREAKING: बर्खास्त पुलिसकर्मी और मेकाहारा की महिला कर्मचारी गिरफ्तार.... कृषि विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से ऐठे लाखों रूपये.... पहले भी जा चुके हैं जेल.... बर्खास्त पुलिसकर्मी और मेकाहारा की महिला कर्मचारी के कारनामे जान रह जाएंगे दंग......

Sacked policeman and female employee of Mekahara arrested, Chhattisgarh crime news

 

बालोद। धोखाघड़ी के प्रकरण पर बालोद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। कृषि विभाग में भृत्य के पद में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी किया गया। पुरूष आरोपी पूर्व में वर्ष 2018 में नौकरी लगाने के पर थाना बालोद के प्रकरण में जेल जा चुका है। दोनो आरोपीगण आवेदक को वर्ष 2016 से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करता रहा। महिला आरोपी जिला चिकत्सालय मेकाहारा रायपुर में चपरासी के पद पर पदस्थ है। पुरूष आरोपी पूर्व में छत्तीसढ़ सशस्त्र बल तीसरी बटालियन अमलेश्वर जिला दुर्ग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था। वर्ष 2013 में विभाग से सेवा से पृथक किया गया है।

 

गाजेश्वर साहू पिता हिरामन साहू उम्र 27 साल सा. कजरावांचा थाना रनचिरई जिला बालोद ने लिखित आवेदन रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक समय को आरोपीगण 01. नारद नागवंशी, 02 श्रीमती यशोदा साहू ग्राम परसोदा थाना व जिला बालोद के द्वारा प्रार्थी को कृषि विभाग में भृत्य पद में नौकरी लगाने के नाम पर 2,50,000 रू लेकर धोखधड़ी करना व रकम वापसी का मांग करने पर प्रार्थी को गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 179/2022 धारा 420, 294, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सउनि धरम भुआर्य के हमराह थाना बालोद का एक विशेष टीम तैयार कर रायपुर टीम रवाना किया गया था। टीम द्वारा जमीनी स्तर पर काफी मेहनत व लगन से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आरोपीगण 01 नारद प्रसाद नागवंशी उम्र 59 साल स्थाईपता ग्राम जमुनिया पोस्ट उरचन तहसील परासिया जिला छिन्वाड़ा (मध्यप्रदेश), वर्तमान पता सत्यम विहार कालोनी महादेव घाद रायपुर रोड़ थाना डी.डी. नगर रायपुर जिला रायपुर, आधार कार्ड के आधार पर पता ग्राम भोथली पोस्ट सांकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग, 02. यशोदा साहू पति स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 39 साल स्थाईपाता ग्राम परसवा (झलमला) थाना व जिला बालोद वर्तमान में सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुर रोड़ थाना डी.डी. नगर रायपुर जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया।