अरबपति की स्पेस ट्रिप: 60 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा कर सकुशल लौटे.... रचा इतिहास.... बोले, जिंदगी का यादगार अनुभव.... 17 साल की कड़ी मेहनत से यहां पहुंचे..... मिशन में शामिल थी भारत की ये बेटी.......




डेस्क। ब्रिटिश अरबपति ने वर्जिन गैलेक्टिक रॉकेट प्लेन से 60 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा करके सकुशल लौटे। लैंडिंग के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे यादगार पल है। वीएमएस ईव, ट्विनस वाहक विमान, ने वीएसएस यूनिटी के साथ उड़ान भरी और इसे लगभग 50,000 फीट की ऊंचाई पर छोड़ा। रिचर्ड बतौर मिशन स्पेशलिस्ट स्पेसशिप-2 यूनिटी से जुड़े हैं।
उनके साथ भारत की बेटी सिरिशा बांदला समेत 5 और लोगों ने उड़ान भरी। सिरिशा इस मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला के बाद भारत में जन्मीं दूसरी महिला बन गई हैं। 34 साल की सिरिशा एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं। ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैन्सन ने कहा, 'यह जिंदगी का यादगार अनुभव है। वर्जिन गैलेक्टिक पर 17 साल से काम कर रही हमारी बेहतरीन टीम को बधाई। इतने लंबे वक्त तक उनकी बेहद कड़ी मेहनत से ही हम यहां तक पहुंच सके।'
वर्जिन गैलेक्टिक के पैसेंजर रॉकेट प्लेन VSS यूनिटी में सवार होकर ब्रैन्सन अंतरिक्ष के किनारे तक गए और वहां भारहीनता का अनुभव भी किया। प्लेन ने रात करीब 8.10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) न्यू मैक्सिको से उड़ान भरी थी। वर्जिन ग्रुप ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया था कि इसे शाम 6.30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से लॉन्चिंग का वक्त डेढ़ घंटे आगे बढ़ा दिया गया था।
ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैन्सन की अंतरिक्ष यात्रा 150 मिनट की रहने वाली थी, लेकिन वे 60 मिनट यानी एक घंटे में ही अपना सफर पूरा करके लौट आए। यात्रा के समय में इस बदलाव की वजह के बारे में वर्जिन ग्रुप या ब्रैन्सन की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। उड़ान से पहले ब्रैन्सन ने कहा कि मेरा मिशन स्टेटमेंट है, मेरे नाती-पोतों, आपके नाती-पोतों और सबके लिए अंतरिक्ष यात्रा का सपना सच करना। उनके इस सफर को देखने के लिए टेस्ला के CEO एलन मस्क भी पहुंचे हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स भी स्पेस टूरिज्म की बड़ी खिलाड़ी बनने की कोशिशों में जुटी है।