RAIPUR CG: लगातार केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर डीए देने की मांग कर रहे कर्मचारियों को सीएम भूपेश बघेल ने कुछ राहत दी है,छ.ग सरकारी कर्मचारियों को.
relief to the employees who are constantly demanding to give DA equal ..




NBL, 02/05/2022, Lokeshwer Prasad Verma,. RAIPUR CG: CM Bhupesh Baghel has given some relief to the employees who are constantly demanding to give DA equal to the central employees, to the government employees.
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ता (डीए) में पांच प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी, पढ़े विस्तार से...
बढ़ा हुआ डीए एक मई से दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य के करीब तीन लाख से अधिक कर्मचारियों को 22 प्रतिशत डीए मिलेगा। हालांकि यह अब भी यह केंद्रीय कर्मचारियों के 34 प्रतिशत डीए से कम है। बता दें कि कर्मचारी लगातार केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर डीए देने की मांग कर रहे थे।
सरकार के काम की ब्रांडिंग करेगा कांग्रेस आइटी सेल..
कांग्रेस आइटी सेल के प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर विधानसभा पदाधिकारियों की रविवार को बैठक हुई, जिसमें राज्य सरकार के काम की ब्रांडिंग पर चर्चा हुई। बैठक में आइटी सेल के पदाधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया गया। इसमें इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर संगठन के पदाधिकारियों के कामकाज की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने कहा कि भाजपा के सांप्रदायिकता के एजेंडे का जवाब, सरकार के विकास के कार्यों से दिया जाए।
विकासवादी सोच के दम पर कांग्रेस ने वर्ष 2018 के बाद हुए हर चुनाव को जीता है। छत्तीसगढ़ प्रभारी रुचिरा चतुर्वेदी ने विस्तार की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने कहा कि भाजपा के भ्रम और झूठ की राजनीति को पदाधिकारियों की सक्रियता से तोड़ा जाएगा। भाजपा वेतन भोगी कर्मचारियों से काम लेती है, जबकि कांग्रेस की मजबूती के लिए हमारे कार्यकर्ता ही काफी हैं। आइटी सेल कांग्रेस सरकार के कामकाज को लेकर इंटरनेट मीडिया पर कैंपेन चलाएगा।
महंगाई भत्ता को लेकर कर्मचारियों में रोष..
लंबित महंगाई भत्ते की उम्मीद लगाए राज्य के लगभग तीन लाख अधिकारियों कर्मचारियों को पुन: निराशा हाथ लगी। लंबित 17% डीए मिलने की उम्मीद लगाए कर्मचारियों-अधिकारियों को राज्य सरकार ने जोर का झटका दे दिया है। इससे उनका आक्रोश भी बढ़ गया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि राज्य सरकार ने एक मई से केवल 5% महंगाई भत्ते की घोषणा की है,जो निराशाजनक है।
सोमवार को आएंगे कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव..
कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव सोमवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। यादव सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे रायपुर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीन मई को यादव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ बिलासपुर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। चार मई को रायगढ़ में बैठक के बाद यादव दिल्ली रवाना हो जाएंगे।