रायपुर छ.ग: में एक व्यक्ति ने दूसरी महिला को अपनी पत्नी बताकर होटल ले लिया, होटल में उस व्यक्ति ने उस महिला के स्थान पर अपनी पत्नी की आईडी जमा कर दी, फिर क्या हुआ.

A man took the other woman to the hotel by pretending to be his wife,

रायपुर छ.ग: में एक व्यक्ति ने दूसरी महिला को अपनी पत्नी बताकर होटल ले लिया, होटल में उस व्यक्ति ने उस महिला के स्थान पर अपनी पत्नी की आईडी जमा कर दी, फिर क्या हुआ.
रायपुर छ.ग: में एक व्यक्ति ने दूसरी महिला को अपनी पत्नी बताकर होटल ले लिया, होटल में उस व्यक्ति ने उस महिला के स्थान पर अपनी पत्नी की आईडी जमा कर दी, फिर क्या हुआ.

NBL, 02/05/2022, Lokeshwer Prasad Verma,. Raipur Chhattisgarh: A man took the other woman to the hotel by pretending to be his wife, in the hotel that person deposited his wife's ID in place of that woman, then what happened.

NBL,RAIPUR CG: देश की राजधानी दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आए एक व्यक्ति ने दूसरी महिला को पत्नी बताकर रायपुर में होटल लिया था। होटल में उसने महिला के स्थान पर अपनी पत्नी की आईडी जमा करवाई थी, पढ़े विस्तार से..

साल भर पहले हुई इस बात की जानकारी उक्त व्यक्ति की पत्नी को लग गई। उसने दिल्ली से रायपुर के होटल में फोन कर जानकारी ली। जब उसने आइडी देखी तो ये उनकी आइडी थी। महिला की शिकायत पर गंज पुलिस ने पति के विरुद्ध दस्तावेज के दुरुपयोग को लेकर धारा 120 बी और 419 के तहत अपराध दर्ज किया है।

गंज पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है उसका नाम गुरुदयाल वर्मा है। वह दिल्ली का रहने वाला है। उसकी पत्नी ने एफआइआर दर्ज करवाई है। एक साल पहले वह गंज इलाके के एक होटल में आकर रुका था। यहां उसके साथ एक महिला भी आई थी।

आरोपित होटल में इस महिला के स्थान पर अपनी पत्नी की आइडी दिखाकर कमरा लिया था। पुलिस ने कहा कि ऐसा कर उसने होटल प्रबंधक को गुमराह किया। पीड़ित महिला ने दिल्ली में रहकर अपने पति के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था। वहां शून्य में अपराध दर्ज किया गया था। केस डायरी के आधार पर गंज पुलिस ने इसे अपने थाने में अपराध दर्ज किया।

 शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म, केस दर्ज... 

सिविल लाइन थाना इलाके में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर हेमंत साहू पर दुष्कर्म के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपित ने युवती से संपर्क किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। कुछ दिन बाद जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके खिलाफ युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।