कप्पा वेरिएंट से हड़कंप: भारत में डेल्टा प्लस के बाद कप्पा वेरिएंट का बढ़ा खतरा.... यहां मिले नए केस.... स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप.....




डेस्क। देशभर में कोरोना वायरस की हालत विस्फ़ोर्ट होता जा रहा है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के बाद अब कप्पा वैरीएंट के मामले भी सामने आए हैं। कप्पा वेरिएंट मिलने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में 109 सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग में 107 डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस मिले वहीं दो मामले कप्पा वेरिएंट के सामने आए हैं।
बता दें कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएन्ट अब दुनिया भर में संक्रमण के मामले बढ़ाने का कारण बन रहा है। इससे पहले, भारत में डेल्टा वेरिएंट की वजह से अप्रैल और मई के बीच महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण दर लगभग दोगुनी हो गई थी। देश में डेल्टा वेरिएन्ट के खिलाफ लड़ाई जारी है, लेकिन वायरस के उभरते हुए दो प्रकार कप्पा और लैम्बडा ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चौकन्ना कर दिया है। कोरोना वायरस के कप्पा और लैम्बडा वेरिएन्ट्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन अप्रैल और जून में ‘वेरिएन्ट्स ऑफ इंटेरेस्ट’ बता चुका है।
वेरिएन्ट्स ऑफ इंटेरेस्ट ‘सामुदायिक ट्रांसमिशन की वजह के लिए पहचाने गए हैं, या कई देशों में खोजे गए हैं। साथ है दोनों वेरिएन्ट्स के स्पाइक प्रोटीन में कई म्यूटेशन होने की भी बात कही जाती है, जो वायरस के प्रसार के लिए अग्रणी कारक हो सकता है। डेल्टा वेरिएन्ट के वंश कप्पा में एक दर्जन से ज्यादा म्यूटेशन हो चुके हैं। इस वेरिएन्ट को ‘डबल म्यूटेंट’ के तौर पर संबोधित किया जा रहा है क्योंकि उसके दो खास म्यूटेशन- E484Q और L452R पहचान में आए हैं।