शातिर पति फंसा: पत्नी का आधार कार्ड लगाकार गर्लफ्रेंड के साथ होटल में अय्याशी कर रहा था पति.... गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाना पड़ा महंगा.... पति ने होटल में रुकने के दौरान पत्नी के आधार कार्ड पर करवाया गर्लफ्रेंड को चेक इन.... ऐसे हुआ ये मास्टर प्लान फेल......

Reached hotel to celebrate dance with girlfriend checked in with wife Aadhar card

शातिर पति फंसा: पत्नी का आधार कार्ड लगाकार गर्लफ्रेंड के साथ होटल में अय्याशी कर रहा था पति.... गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाना पड़ा महंगा.... पति ने होटल में रुकने के दौरान पत्नी के आधार कार्ड पर करवाया गर्लफ्रेंड को चेक इन.... ऐसे हुआ ये मास्टर प्लान फेल......

...

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक बिजनेसमैन को अपनी ही चालाकी ने सालाखों के पीछे पहुंचा दिया और इतना ही नहीं उसकी पत्नी के सामने उसके पति की सारी करतूतें सामने आ गईं। मामला पुणे के हिंजेवाड़ी इलाके का है। जहां आरोपी गुजरात का एक कारोबारी है और उसकी पत्नी एक कंपनी में डायरेक्ट है। 41 साल के एक व्यक्ति का शातिराना अंदाज ही उसकी मुसीबत का सबब बन गया। वह गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाने के लिए  पुणे की एक होटल पहुंचा। होटल में चेक इन के लिए उसने अपनी पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया, लेकिन इस फेर में वह फंस गया। 

पत्नी की शिकायत पर पति व उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और गिरफ्तार कर लिया। पुणे के हिंजेवाड़ी पुलिस थाने में आरोपी व उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी गुजरात कारोबारी है और उसकी पत्नी एक कंपनी में डायरेक्टर है। पत्नी ने कहा कि उसने अपने पति की एसयूवी में जीपीएस फिट करा दिया था। इसके जरिए उसने पता लगाया कि वह उसे धोखा दे रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल नवंबर में आरोपी ने अपनी पत्नी को बताया कि वह कारोबारी यात्रा के सिलसिले में बेंगलुरु में है। 

इसके बाद जब पत्नी ने लोकेशन चेक की तो एसयूवी पुणे में निकली। पुलिस ने बताया कि इस पर कारोबारी की पत्नी को शक हुआ तो उसने होटल में संपर्क किया। होटल के स्टाफ ने सूचित किया कि यह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ होटल में आया है। इसके बाद पत्नी ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए तो पता चला कि उसके पति ने उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हुए किसी अन्य महिला के साथ होटल में चेक इन किया था। आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया गया है, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड अभी भी फरार है।

महिला ने होटल से संपर्क किया तो पता चला कि महिला का पति यहीं रुका हुआ है और उसके साथ एक महिला भी है। होटल के स्टाफ ने बताया कि साथ रुकी हुई महिला शख्स की पत्नी है। इस पर महिला पुणे आई और यहां आकर महिला का आईडी कार्ड और होटल का सीसीटीवी कैमरे चेक किया। पति के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद हिंजवाड़ी पुलिस स्टेशन में महिला ने आईपीसी की धारा 419 (चीटिंग) के तहत केस दर्ज करवाया। अपनी एफआईआर में महिला ने पति के साथ उसकी कथित गर्लफ्रेंड को भी उसके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करने का आरोपी बनाया है।