Property New Rule : बड़ी खबर! 1 दिसंबर से बदलने जा रहा ये प्रॉपर्टी से जुड़े कई नियम, RBI ने दी जानकारी...

Property New Rule: Big news! These many rules related to property are going to change from December 1, RBI has given information... Property New Rule : बड़ी खबर! 1 दिसंबर से बदलने जा रहा ये प्रॉपर्टी से जुड़े कई नियम, RBI ने दी जानकारी...

Property New Rule : बड़ी खबर! 1 दिसंबर से बदलने जा रहा ये प्रॉपर्टी से जुड़े कई नियम, RBI ने दी जानकारी...
Property New Rule : बड़ी खबर! 1 दिसंबर से बदलने जा रहा ये प्रॉपर्टी से जुड़े कई नियम, RBI ने दी जानकारी...

 RBI Property New Rule :

 

नया भारत डेस्क : अगर आपने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कोई पर्सनल लोन लिया है तो जल्द ही इसके एक नियम में बड़ा बदलाव होने वाला है। इसलिए ये खबर आपके लिए जानना जरूरी है। दरअसल आरबीआई ने NBFC बैंकों को आदेश जारी किया है कि लोन पूरा होने के बाद ग्राहकों के सभी डॉक्यूमेंट्स 30 दिन के अंदर वापस कर दें। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो हर दिन के हिसाब से बैंक को 5000 रुपए जुर्मानें के तौर पर देने होंगे। (RBI Property New Rule)

जानकारी के अनुसार आरबीआई के पास डॉक्यूमेंट्स खोने और इससे जुड़ी काफी शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए रिजर्व बैंक की तरफ से ये बड़ा कदम उठाया गया है। इससे पहले बैंक कई महीने डॉक्यूमेंट्स देने में लगा देते थे। जिससे ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ता था। बता दें कि सभी प्रकार के लोन में से 25 फीसदी होम लोन यानी प्रॉपर्टी से जुड़े लोन होते हैं। RBI ने अपने नए नियम से ग्राहकों के लिए राह आसान कर दी है। जिसके बाद बैंक अब अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे। (RBI Property New Rule)

कोविड के बाद से बढ़ा है लोन का दायरा :

बता दें कि कोरोना के बाद से पर्सनल लोन लेने के नंबर में तगड़ा इजाफा हुआ है। साल 2020 से पहले जहां पर्सनल लोन 15 फीसदी ही ले पाए थे, लेकिन साल 2020 के बाद से 45 फीसदी की ग्रोथ NBFC के आंकड़ों में हुई है। तभी से धोखाधड़ी के केस सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसी वजह से RBI को अपनी पॉलिसी में कड़ा रुख अपनाना पड़ा है। (RBI Property New Rule)

कई ग्राहकों के डॉक्यूमेंट्स खो गए :

इसके अलावा ये भी केस सामने आए थे कि ग्राहकों के डॉक्यूमेंट्स खो गए हैं। इसलिए अब डॉक्यूमेंट्स खोने की स्थिति में बैंक ग्राहक की पूरी मदद करेगा कि जल्द से जल्द इन डॉक्यूमेंट्स को बनाया जाए। जुर्मानें की राशि की बात करें तो ये बैंक प्रॉपर्टी के मालिक को करेगा। (RBI Property New Rule)