CG- अफसर और उसकी पत्नी गिरफ्तार BIG NEWS: मनरेगा से 1095000 रुपए गबन करने वाला कायर्क्रम अधिकारी गिरफ्तार.... पत्नी भी गिरफ्तार.... पासवर्ड चोरी कर.... अधिकारी के कारनामे जान दंग रह जाएंगे आप......

CG- अफसर और उसकी पत्नी गिरफ्तार BIG NEWS: मनरेगा से 1095000 रुपए गबन करने वाला कायर्क्रम अधिकारी गिरफ्तार.... पत्नी भी गिरफ्तार.... पासवर्ड चोरी कर.... अधिकारी के कारनामे जान दंग रह जाएंगे आप......

...

कोण्डागांव। मनरेगा से 1095000/रूपये गबन करने वाला कायर्क्रम अधिकारी गिरफ्तार हुआ। पोखराज बघेल व पत्नी दीपिका को कोण्डागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंचायतो में फर्जी बिल के माध्यमो से शासन को आथिर्क क्षति पहुंचाई गई थी। आरोपी द्वारा पत्नी के नाम के फर्जी फर्म को मनरेगा में वेण्डर रजिस्टर्ड कर धोखाधडी किया गया था। आरोपी कायर्क्रम अधिकारी द्वारा पासवर्ड चोरी कर फर्जी वेण्डर को लाखो का भुगतान किया गया था। जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश से एवं एएसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव निमितेश सिंह के नेतृत्व में कोण्डागाव पुलिस ने छुपकर रह रहे गबन करने वाले कायर्क्रम अधिकारी पोखराज बघेल व उसकी पत्नी दीपिका बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। 

जनवरी 2019 में जनपद सीईओ कोण्डागांव के द्वारा लिखित शिकायत आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि, जनपद कोण्डागांव मनरेगा कायर्क्रम अधिकारी पोखराज बघेल के द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतो में फर्जी बिल लगाकर 1095000/रूपये की राशि अपनी पत्नि दीपिका बघेल के नाम फर्म को वेण्डर रजिस्टर्ड कर उक्त फर्म के खातो में भुगतान किया गया है। जिससे शासन को 1095000/रूपये आथिर्क क्षति हुई है। रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव मे अपराध क्रमांक 34/2019 धारा 420, 409 भा0द0वि0 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। 

प्रकरण में अन्य तथ्य  पाये जाने से आईटी एक्ट की धाराए जोडी गई थी। अपराध पंजीबध्द होने के बाद से आरोपी कायर्क्रम अधिकारी पोखराज बघेल अपनी पत्नि दीपिका बघेल सहित अपने निवास से फरार हो गया था। जिसे पता तलाश कर आज दिनांक 03.02.2022 को गिरफ्तार  कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।