President Draupadi Murmu Visit CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तय हुआ पहला दौरा, इस तारीख को आ रही छत्तीसगढ़, दो दिन रहेंगी, जाने क्या होगा खास….

राष्‍ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले भी वे छत्तीसगढ़ की धरा पर आ चुकी है लेकिन देश की महामहिम द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रही है।

President Draupadi Murmu Visit CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तय हुआ पहला दौरा, इस तारीख को आ रही छत्तीसगढ़, दो दिन रहेंगी, जाने क्या होगा खास….
President Draupadi Murmu Visit CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तय हुआ पहला दौरा, इस तारीख को आ रही छत्तीसगढ़, दो दिन रहेंगी, जाने क्या होगा खास….

रायपुर। राष्‍ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले भी वे छत्तीसगढ़ की धरा पर आ चुकी है लेकिन देश की महामहिम द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रही है। उनका ये दौरा दो दिवसीय रहेगा। उनके दो दिवसीय दौरे की शुरुआत 31 अगस्त को होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर और बिलासपुर में कार्यक्रमों में शामिल होंगी। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्‍त को रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से राष्‍ट्रपति डायरेक्ट राजभवन आएंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मू यहां बलौदबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्‍ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। फिर राष्‍ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।


राष्‍ट्रपति मुर्मू के प्रस्‍तावित दौरा कार्यक्रम के मुताबिक अगले दिन 1 सितंबर को वे बिलासपुर जाएंगी। राष्‍ट्रपति रायपुर से हेलीकॉप्‍टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। जहां वे सबसे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद बिलासपुर स्थित गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बिलासपुर से शाम को रायपुर लौटने के बाद वे अपने विशेष विमान से दिल्‍ली लौट जाएंगी।