CG दो सगे भाई गिरफ्तार: चचेरे भाइयों के बीच हुई चाकूबाजी.... घरेलू विवाद के चलते 2 सगे भाइयों ने अपने ही 3 चचेरे भाइयों पर किया हमला.... मचा शोरगुल तो भागे.... फिर हुआ ये......

CG दो सगे भाई गिरफ्तार: चचेरे भाइयों के बीच हुई चाकूबाजी.... घरेलू विवाद के चलते 2 सगे भाइयों ने अपने ही 3 चचेरे भाइयों पर किया हमला.... मचा शोरगुल तो भागे.... फिर हुआ ये......

बस्तर। ️पारिवारिक विवाद पर चचेरे भाईयों पर प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों पर बस्तर पुलिस ने कार्यवाही की। ️03 भाईयों पर 02 चचेरे भाईयों ने चाकू से हमला किया। पथरागुडा माता मंदिर के पास का मामला है। ️पारिवारिक विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। ️नाम आरोपी अर्जून बघेल (23) और शब्बीर बघेल (25) है। दोनो सगे भाई है। दोनों निवासी पथरागुडा जगदलपुर है।

 

पथरागुड़ा में 02 भाईयों द्वारा अपने 03 चचेरे भाईयों पर धारदार हथियार से  प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 25.09.2021 की रात करीबन 09ः30 बजे पथरागुड़ा में अर्जून बघेल और शब्बीर बघेल नामक 02 भाईयों ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने चचेरे भाई गोपी बघेल, संजू बघेल एवं खगेश्वर बघेल के साथ मारपीट लड़ाई-झगड़ा कर चाकू से प्राणघातक हमला कर फरार हो गये।

 

 

जिससें आहत गोपी बघेल, संजू बघेल और खगेश्वर बघेल के शरीर में गंभीर चोटे आई है। कि मामलें में प्रार्थी खगेश्वर बघेल के रिपोर्ट पर आरोपी अर्जून और शब्बीर बघेल के विरूद्ध मारपीट, हत्या का प्रयास आदि धारा 307, 294, 324, 506, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। पुलिस टीम के द्वारा लालबाग में 02 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

 

जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम अर्जून बघेल एवं शब्बीर बघेल होना बताये। जिनसें पूछताछ करने पर पारिवारिक विवाद पर अपने चचेरें भाईयों पर मारपीट कर चाकू से हमला करना बताये। मामलें  में आरोपी अर्जून बघेल के कब्जें से घटना कारित चाकू बरामद कर जप्त किया गया है। मामलें में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।