पुलिस - नक्सली मुठभेड में लाखो का इनामी नक्सली ढेर... सुकमा डीआरजी के जवानों की मिली बड़ी कामयाबी..

पुलिस - नक्सली मुठभेड में लाखो का इनामी नक्सली ढेर... सुकमा डीआरजी के जवानों की मिली बड़ी कामयाबी..
पुलिस - नक्सली मुठभेड में लाखो का इनामी नक्सली ढेर... सुकमा डीआरजी के जवानों की मिली बड़ी कामयाबी..

सुकमा:- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तैनात डीआरजी के जवानों और माओवादियों के बिच आज सुबह 10 बजे मुठभेड़ हुई है। गादीरास थानांतर्गत मनकपाल के बोरापारा के जंगलों में सर्चिंग पर निकले सुकमा डीआरजी के जवानों और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है और घटनास्थल से नक्सली का शव भी बरामद किया है . दरअसल शुक्रवार सुबह सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों के टीम पर नक्सलियों ने फायरिंग की , जिसके बाद जवानों ने सुझबुझ और सतर्कता दिखाते हुए मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की . दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में पुलिस के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया , मारे गए नक्सली की पहचान प्रारंभिक तौर पर कमलेश मलांगेर एरिया कमेटी मेंबर (दरभा डिवीजन ) के रूप में की गई है जिस पर 5 लाख का इनाम घोषित किया था।

पूरी घटना की पुष्टि सुकमा जिले के एएसपी नक्सल आप्स श्री किरण चव्हाण ने की ने की है .