PM Kisan Yojana: 31 अगस्त से पहले करें सभी किसान ये काम, नहीं तो 12वीं किस्त से कट जाएगा लिस्ट नाम और हो सकता है बड़ा नुकसान...
PM Kisan Yojana: All farmers should do this work before 31st August, otherwise the list name will be deducted from the 12th installment and there may be a big loss... PM Kisan Yojana: 31 अगस्त से पहले करें सभी किसान ये काम, नहीं तो 12वीं किस्त से कट जाएगा लिस्ट नाम और हो सकता है बड़ा नुकसान...




PM Kisan Samman Nidhi Yojana:
केन्द्र की मोदी सरकार की किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बड़ी स्कीम है। इसके तहत सरकार हर साल 6000 हजार रुपए सालाना किसानों के खाते डालती है। वही सरकार इन स्कीम में समय-समय पर अपडेट करती रहती है। वही केन्द्र सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं जिनकी पालना नहीं करने पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त रोकी जा सकती है। ऐसे में PM Kisan धारक ध्यान से ये काम कर ले नहें तो बड़ा नुकसान हो सकता है। (PM Kisan Yojana)
केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त का किसान इंतजार कर रहे है। ऐसे में सरकार 12वीं किस्त में 2000 हजार रुपए अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। अगर आप के खाते में कोई गलती है तो उसे सुधार लें जिससे 12 वीं किश्त मिल पाए। (PM Kisan Yojana)
31 अगस्त से पहले करें ये काम
सबसे पहले बात करते हैं कि ई केवाईसी ( E-KYC ) के बारे में जिससे आप भी ये काम करा पाए। बता दें कि सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) को लेकर हाल ही में कुछ बदलाव किए है। अब किसान सम्मान निधि की किस्त पाने के लिए ई केवाईसी ( E-KYC ) कराना अनिवार्य है। संबंधित किसान पीएम किसान सम्मान निधि की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते है। 31 अगस्त से पहले इस प्रोसेस को पूरा करना जरुरी है। अन्यथा संबंधित किसान को 12वीं किस्त नहीं मिलेगी (PM Kisan Yojana)
दरअसल कई किसानों की तरफ से अक्सर ये शिकायत सामने आती है कि उनके खातों में किस्त के पैसे जमा नहीं हुए है। इसकी जो सबसे अहम वजह होती है वो रजिस्ट्रेशन करते समय की गई किसानों की गलती ही है। रजिस्ट्रेशन करते समय कई बार ऐसी गलतियां हो जाती है कि किसान का नाम आधार कार्ड में नाम और पीएम किसान सम्मान निधि के लिए किए रजिस्ट्रेशन में नाम अलग अलग होता है। बैंक डिटेल में गलती हो सकती है। टाइपिंग एरर हो सकता है। आधार कार्ड से नाम मैच नहीं खाएगा तो भी किसान सम्मान निधि की किस्त रुक सकती है। (PM Kisan Yojana)
PM Kisan Samman Nidhi Yojana लिस्ट में नाम कैसे देखें
- सबसे पहले आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana की अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाए।
- PM Kisan Samman Nidhi की वेबसाइट के होम पेज पर राइट साइड में फार्मर कॉर्नर दिखेगा
- मोबाइल में नीचे स्क्रॉल करने पर फार्मर कॉर्नर दिखेगा।
- फार्मर कॉर्नर में “बेनिफिशयरी लिस्ट” यानी लाभार्थी सूची का विकल्प होता है।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कई विकल्प होंगे।
- जिसमें आपको राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
- सभी विकल्प सही भरकर Get Report पर क्लिक करते ही उस गांव की पूरी लिस्ट आपके सामने होगी।
- यहां पर अपनी PM Kisan Samman Nidhi Yojana में जानकारी को चेक कर सकते हैं। (PM Kisan Yojana)
अगर आप ऐसे किसानों के लिस्ट में आते हैं जो सरकार के मापदंड को पूरा नहीं करती है तो आप को लाए नहीं मिलेगे।
देखें किन किसानों के खातों में नहीं आएगी किस्त
- ऐसे किसान जिनके पास खेती योग्य जमीन 2 हेक्टेयर से ज्यादा हो।
- जो संस्थागत किसान हो
- ऐसे किसान जिनके नाम किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के भूअभिलेख में दर्ज हो
- ऐसे लोग जो केंद्र या राज्य की अधीनस्थ सेवाओं में कार्यरत है।
- सरकारी सेवाओं में रिटायर हासिल कर चुके लोग। (PM Kisan Yojana)