Paytm CEO Arrest: Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा हुए थे गिरफ्तार.... गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत.... जानिए मामला......
Paytm Founder Vijay Shekhar Sharma Arrested ramming DCP car granted Bail




...
Paytm Founder Vijay Shekhar Sharma arrested for ‘ramming’ DCP’s car, granted bail: Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने एक कार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें बाद में जमानत दे दी गई थी। मदर इंटरनेशनल स्कूल के सामने Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने अपनी जगुआर लैंड रोवर कार से दक्षिणी दिल्ली की DCP बेनिता मेरी जैकर की कार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी थी। इसी आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। DCP का ड्राइवर दीपक अरविंदो मार्ग पर पेट्रोल भरवाने गया था। टक्कर मारने के बाद विजय शेखर शर्मा अपनी कार से भाग गए थे।
लेकिन DCP के ड्राइवर दीपक ने कार का नंबर नोट कर घटना की जानकारी DCP को दी। DCP के कहने पर दीपक ने मालवीय नगर थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 279 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने जब इस मामले की जांच पड़ताल की तो कार का नंबर गुरुग्राम की एक कंपनी का निकला। पुलिस ने कंपनी के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। इसमें सामने आया कि कार GK-2 में रहने वाले विजय शेखऱ शर्मा के पास है। इसके बाद विजय शेखऱ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थीं। बता दें कि ये घटना बीते महीने 22 फरवरी को हुई थी। (Paytm founder Vijay Shekhar Sharma was arrested, later got bail)