OMG इस देश से तैरकर भारत आई प्रेमिका : प्रेमी से मिलने बाघों और मगरमच्छ से बचते भरी नदी पारकर भारत पहुंची युवती...प्रेमी संग लिए फेरे…फिर जो हुआ…जानकर रह जाएँगे दंग…..
OMG Girlfriend came to India by swimming from this country: A girl reached India after crossing a river full of crocodiles, avoiding tigers to meet her lover बांग्लादेश से भारत आई 22 साल की कृष्णा मंडल की कहानी सुनकर आप यही कहेंगे। वे भारत में अपने प्रेमी से मिलने जानवरों से भरे सुंदरबन डेल्टा को पार करके पश्चिम बंगाल आ गईं। शादी भी कर ली, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।




OMG Girlfriend came to India by swimming from this country
बांग्लादेश से भारत आई 22 साल की कृष्णा मंडल की कहानी सुनकर आप यही कहेंगे। वे भारत में अपने प्रेमी से मिलने जानवरों से भरे सुंदरबन डेल्टा को पार करके पश्चिम बंगाल आ गईं। शादी भी कर ली, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी कर रही है।(OMG Girlfriend came to India by swimming from this country)
कृष्णा मंडल की कुछ समय पहले फेसबुक के जरिए भारत में रहने वाले आशिक मंडल से दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था इसलिए उसे भारत में एंट्री नहीं मिल रही थी। परेशान होकर उसने सुंदरबन डेल्टा तैरकर भारत आने का फैसला किया।(A girl reached India after crossing a river full of crocodiles, avoiding tigers to meet her lover)
घूंघट की आड़ में ये कृष्णा मंडल हैं। उन्होंने अपने प्रेमी आशिक मंडल से पिछले हफ्ते कोलकाता के कालीकट मंदिर में शादी की।(A girl reached India after crossing a river full of crocodiles, avoiding tigers to meet her lover))
पत्नी गिरफ्तार, पति परेशान
कृष्णा लगभग एक घंटे नदी में तैरीं और भारत की सीमा में पहुंची। उसने पिछले हफ्ते कोलकाता के मंदिर में शादी कर ली। पुलिस को खबर लगी तो कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि उसके पास भारत आने के जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। उसे बांग्लादेश बॉर्डर पर अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। अब कृष्णा का पति आशिक मंडल काफी परेशान है और कानूनी मदद लेने की सोच रहा है।(A girl reached India after crossing a river full of crocodiles, avoiding tigers to meet her lover))
सुंदरबन का इलाका खतरनाक जंगली जानवरों से घिरा है। यहां इंसानों और जानवरों के बीच अक्सर टकराव होता रहता है।
पहले भी हो चुकी है इस तरह की घुसपैठ
यह पहली बार नहीं है जब किसी ने इस तरह सुंदरबन को तैरकर भारत में घुसपैठ की हो। इस साल की शुरुआत में भी एक युवक चॉकलेट खरीदने के लिए ऐसे ही भारत में घुसा था। तब अदालत ने उसे 15 दिन की जेल की सजा सुनाई थी।(A girl reached India after crossing a river full of crocodiles, avoiding tigers to meet her lover))