CG- चंद सेकंड में पानी की टंकी जमींदोज VIDEO: पानी टंकी को ब्लास्ट कर गिराया गया.... इस वजह से तोड़ा गया.... अब होगा ये.... देखें VIDEO......

Old dilapidated unusable water tank destroyed blasting proposed made primary health center

CG- चंद सेकंड में पानी की टंकी जमींदोज VIDEO: पानी टंकी को ब्लास्ट कर गिराया गया.... इस वजह से तोड़ा गया.... अब होगा ये.... देखें VIDEO......

..

  • डीडी नगर सेक्टर 4 की पुरानी, जर्जर, अनुपयोगी पानी टंकी को ब्लास्टिंग कर तोड़ा गया, रिक्त स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जाना प्रस्तावित

                                                              
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त प्रभात मलिक, जल कार्य विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग के आदेशानुसार आज दोपहर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत आने वाले पण्डित  दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड के डीडी नगर सेक्टर 4 क्षेत्र में स्थित लगभग 2.25 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की पुरानी, जर्जर, अनुपयोगी टंकी को ब्लास्टिंग से तोड़े जाने की कार्यवाही की गयी। 

 

उक्त जानकारी देते हुए नगर निगम जोन नम्बर 5 के जोन कमिश्नर महेन्द्र पाठक एवं जोन कार्यपालन अभियन्ता विमल शर्मा ने बताया कि ब्लास्टिंग से पुरानी, जर्जर, अनुपयोगी पानी टंकी को तोड़े जाने के बाद उक्त रिक्त स्थान का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण एवं विकास कार्य हेतु चयन किया गया है। इसे ब्लास्टिंग के माध्यम से तोड़े जाने हेतु कार्य नगर निगम जोन क्रमांक 5 द्वारा कार्य हेतु अनुबंधित फर्म मेसर्स ड्रिलिंग एंड ब्लास्टिंग इंजीनियर्स द्वारा किया गया है। 

 

इस दौरान संबंधित एवं नजदीक वाली सड़क पर यातायात पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 10 मिनट के लिए जनहित में जनजीवन सुरक्षा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबंधित रखा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही को स्थल पर नगर निगम जोन क्रमांक 5 की टीम द्वारा कुशलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।