शिक्षा विभाग के विशेष सचिव का अश्लील वीडियो वायरल: महिला के साथ नग्न अवस्था में चैट करते दिख रहे अधिकारी.... सचिवालय कक्ष में मना रहे थे रंगरलियां.... फिर जो हुआ.....




डेस्क। उत्तर प्रदेश लखनऊ के बेसिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी विशेष सचिव आरवी सिंह का अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस अंश्लील वीडियो में अधिकारी लड़की से अश्लील चैट करते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरवी सिंह भी बेहद चर्चा में हैं। उनका उत्तर प्रदेश सचिवालय के ही किसी कमरे में महिला के साथ ऑनलाइन अश्लील हरकत करते हुए वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। इस प्रकरण को आरवी सिंह ने साजिश बताने के साथ ही केस दर्ज कराने की बात कही है।
सचिवालय सेवा से प्रोन्नत बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरवी सिंह का उत्तर प्रदेश सचिवालय के ही किसी कमरे में महिला के साथ नग्न अवस्था में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। आरवी सिंह इस वायरल वीडियो में महिला के साथ सचिवालय के कक्ष में रंगरलियां मना रहे थे। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो रितिक शर्मा के नाम की फेसबुक आईडी से आरबी सिंह की वाल पर शेयर किया गया था। इसके शेयर होने के कुछ घंटों बाद दोनों के एकाउंट बंद हुए। वीडियो में विशेष सचिव एक युवती के साथ अश्लील वीडियो चैट करते नजर आ रहे हैं।
इस मामले में आरवी सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ कोई साजिश की गई है। वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे। विशेष सचिव इस वीडियो को मार्च माह का बता रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हेंं धोखे में रखकर वीडियो बनाया गया है। अब इस वीडियो के जरिए उन्हेंं ब्लैक मेल भी करने की कोशिश की जा रही है। वह सचिवालय में काम कर रहे थे। उसी दौरान सोशल वर्कर के रूप में किसी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिस महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी उसकी फ्रेंड लिस्ट में कई स्थानीय पत्रकार भी शामिल थे।
उसको देखते हुए रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। कार्यालय में कार्य के दौरान एक लिंक आया। उस पर क्लिक करते ही वीडियो देखकर वह हैरान हो गए। आनन-फानन में उसे बंद कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही वीडियो क्लिप टाइप का उन लोगों ने मुझे भेजा और ब्लैकमेल करने लगे। तभी से इनके पास कॉल आने लगे। वायरल वीडियो करीब 1.29 मिनट का है। इसमें एक तरफ विशेष सचिव और दूसरी तरफ एक महिला हैं।