CG चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या :झाड़ू-पोछा का काम करती थी पत्नी….गंदी-गंदी गालियां देकर पत्नी को बेदम पीटा.... पत्नी पर सर पर हमला किया.... अवैध संबंध का था शक....2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया….आरोपी पति गिरफ्तार......

CG चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या :झाड़ू-पोछा का काम करती थी पत्नी….गंदी-गंदी गालियां देकर पत्नी को बेदम पीटा.... पत्नी पर सर पर हमला किया.... अवैध संबंध का था शक....2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया….आरोपी पति गिरफ्तार......

.........
डेस्क : बिलासपुर में पेंटर का काम करने वाले पति ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अपनी करतूतें छिपाने के लिए उसने पुलिस को गुमराह किया और उल्टी-दस्त से मौत होने की जानकारी दी। इधर, मासूम बच्चों ने हत्या का राज खोल दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके पापा ने रात में मां की पिटाई की थी। महिला की संदिग्ध मौत की जांच पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। जिसमें सिर में अंदरूनी चोंट लगने की बात सामने आई। इस आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाने का है।

जानकारी के अनुसार, टिकरापारा के महाराष्ट्र मोहल्ला निवासी मोहन राजगीर (30) पेंटिंग का काम करता था। करीब 12 साल पहले उसने डिपरापारा निवासी अंजली राव से प्रेमविवाह किया था। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान उनके दो बेटियां भी हुई। घर का खर्च चलाने के लिए अंजली भी झाडू-पोंछा व बर्तन साफ करने का काम करती थी।

मोहन शराब पीने का आदी था। इसके चलते आए दिन घर में विवाद करता था। रात 10.30 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। रात करीब 2 बजे उसकी पत्नी को उल्टी होने लगी। फिर वह सो गई। दूसरे दिन सुबह उसकी मौत हो गई थी।

इस घटना की सूचना पुलिस को मिली। तब पुलिस घटनास्थल पहुंची। पूछताछ में युवक ने अंजली को उल्टी दस्त होने की बात कही। मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इधर, उसके बेटियों से पूछताछ भी की गई। तब उन्होंने अपनी मां के साथ पिता के विवाद करने व पिटाई करने की जानकारी दी। PM रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहन राजगीर के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।