भाजपा किसान मोर्चा मंडल ओड़गी कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न....किसानों को छल रही कांग्रेस सरकार - जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ...
संदीप दुबे✍️✍️✍️




नयाभारत
संदीप दुबे✍️✍️✍️
2020 -21 धान खरीदी का बोनस अभी भी बाकी
ओड़गी - भाजपा किसान मोर्चा मंडल ओड़गी की प्रथम कार्यसमिति की बैठक किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू व भाजपा मंडल ओड़गी अध्यक्ष राजेश तिवारी की उपस्थिति में सामुदायिक भवन इंदपुर में सम्पन्न हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकार जब से सत्ता में आई है तब से किसानों को ठगने का काम कर रही है पिछले वर्ष 2020-21 का धान का बोनस अभी तक नहीं दे पाई है।इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव कुमार राजवाड़े, जिला महामंत्री किसान मोर्चा विभिषण यादव, भाजपा मंडल महामंत्री प्रवीण गुर्जर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल महामंत्री बृजेश कुमार काशी, महामंत्री केशव प्रसाद सिंह ,कोषाध्यक्ष संधारीराम यादव ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनीता यादव ,मंत्री सुशांता यादव, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद दुबे, मंत्री रमेश सोनी, महामंत्री नरेश राजवाड़े ,सुधीर चौबे , ऋषि राज गुर्जर ,राममोहर यादव , रावेन्द्र गुर्जर, महेश देवांगन व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।