Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण कल, सुबह इतने बजे से ही शुरू हो जाएगा सूतक, अनजाने में भी ना करें ये गलतियां, यहां जानें ग्रहण से जुड़ी हर एक खास बात, यहां देख सकते हैं LIVE.....

Chandra Grahan 2022, November 2022 lunar eclipse, Chandra Grahan 2022 8 november 2022 Sutak Kaal Timing डेस्क। 8 नवंबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। कार्तिक मास की पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाता है जो कि ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म हो जाता है। 8 नवंबर 2022 को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर सुतक लग जाएगा। शाम 5 बजकर 53 मिनट पर ग्रहण दिखाई देगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण कल, सुबह इतने बजे से ही शुरू हो जाएगा सूतक, अनजाने में भी ना करें ये गलतियां, यहां जानें ग्रहण से जुड़ी हर एक खास बात, यहां देख सकते हैं LIVE.....
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण कल, सुबह इतने बजे से ही शुरू हो जाएगा सूतक, अनजाने में भी ना करें ये गलतियां, यहां जानें ग्रहण से जुड़ी हर एक खास बात, यहां देख सकते हैं LIVE.....

Chandra Grahan 2022, November 2022 lunar eclipse, Chandra Grahan 2022 8 november 2022 Sutak Kaal Timing

 

डेस्क। 8 नवंबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। कार्तिक मास की पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाता है जो कि ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म हो जाता है। 8 नवंबर 2022 को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर सुतक लग जाएगा। शाम 5 बजकर 53 मिनट पर ग्रहण दिखाई देगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा।

 

सूतक काल के दौरान कुछ भी खाना और पीना नहीं चाहिए। सूतक काल शुरू होने से पहले, कुश घास के सूखे तिनकों को खाने के बर्तन और पानी में डाल दें, ताकि ग्रहण के बुरे प्रभावों के बचा जा सके। ग्रहण के दौरान चंद्र देव, भगवान धनवंतरी और महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों जैसे चाकू, कैंची आदि चीजों से दूर रहें। ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।

 

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद से निकलने वाली किरणों का गर्भवती महिला और उसके गर्भ पर बुरा असर पड़ता है। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद को नग्न आंखों से ना देखें। ग्रहण के बाद बासी खाना खाने से बचें। ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले स्नान करें और घर की साफ सफाई करके गंगाजल छिड़कें।

 

सूर्य ग्रहण के महज 15 दिनों में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। मंगलवार 8 नवम्बर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन खग्रास चन्द्र ग्रहण है। 15 दिनों के अंदर 2 बड़े ग्रहण का होना अशुभ संकेत देता है। आसाम, मेघालय, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड़, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखण्ड़, पश्चिम बंगाल के अलावा भारत के पश्चिमी, उत्तरी-दक्षिणी के सभी अन्य क्षेत्रों में खण्डग्रास रूप में दृश्य होगा।

 

ग्रहण के दौरान सूतक को महत्वपूर्ण माना जाता है। लोग ग्रहण से कुछ घंटे पहले कुछ नियमों का पालन करते हैं और ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद अपना उपवास समाप्त करते हैं। हालांकि, उपवास तोड़ने से पहले, लोग स्नान करते हैं, अपने इष्ट देवता की पूजा करते हैं, सूर्य या चंद्रमा भगवान का आशीर्वाद लेते हैं और फिर जल और भोजन का सेवन करते हैं।

 

NASA और Timeanddate.com पर चंद्र ग्रहण को लाइव प्रसारित किया जाएगा। 'Royal Observatory Greenwich' के यूट्यूब चैनल पर भी चंद्र ग्रहण को लाइव देख सकते हैं। इसे आप www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्कोप की मदद से देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसे यूट्यूब चैनल CosmoSapiens, Slooh पर लाइव भी देख सकते है। 

 

 

बांग्लादेश, मध्य एवं पूर्वी नेपाल, ग्रीनलैण्ड़, उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका, कनाड़ा, मेक्सिको, अलास्का, अंटार्कटिका, न्यूजीलैण्ड़ की ओर का उत्तरी क्षेत्र, ऑस्ट्रेलिया, इण्डोनेसिया, मलेशिया, थाईलैण्ड़, म्यांमार, कोरिया, जापान, चीन, मंगोलिया, रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान, ओमान, इरान, अफगानिस्तान, फिनलैण्ड़, उत्तरी स्वीडन, आइसलैण्ड आदि में दिखाई देगा।