November 2022 Festival Calendar: नवंबर से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, 45 मुहूर्त में होंगी शादियां…यहां जाने इस महीने के सभी त्योहार, व्रत और तिथियां

November 2022 Festival Calendar: नवंबर महीने में चातुर्मास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कार्यों यानी शादी-विवाह होने लगेंगे। चलिए आपको नवंबर 2022 में मनाए जाने वाले सभी व्रत और त्योहार के बारे में बताते हैं।

November 2022 Festival Calendar: नवंबर से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, 45 मुहूर्त में होंगी शादियां…यहां जाने इस महीने के सभी त्योहार, व्रत और तिथियां
November 2022 Festival Calendar: नवंबर से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, 45 मुहूर्त में होंगी शादियां…यहां जाने इस महीने के सभी त्योहार, व्रत और तिथियां

November 2022 Festival Calendar: Manglik work will start from November, marriages will be held in 45 Muhurta

November 2022 Festival Calendar: दिन मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ नवंबर महीने की शुरूआत हो रही है। साल 2022 के 11वें महीने नवंबर में हिंदू धर्म के कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में इस नवंबर महीने की शुरुआत मां दुर्गा को समर्पित दुर्गाष्टमी से हो रही है।(November 2022 Festival Calendar: Manglik work will start from November)

 

जबकि इस महीने की शुरूआत के 8 दिन यानी 1 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक कार्तिक मास रहेगा। इसके बाद पूरे महीने अगहन मास रहेगा। इसी नवंबर महीने में चातुर्मास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कार्यों यानी शादी-विवाह होने लगेंगे। साथ ही नवंबर 2022 में गोपाष्टमी, तुलसी विवाह, देव दीपावली, चंद्रग्रहण. शनि प्रदोष व्रत, आंवला नवमी, देवउठनी एकादशी, प्रदोष व्रत, बैकुण्ठ चतुर्दशी, कार्तिक पूर्णिमा, गणेश चतुर्थी, कालभैरव अष्टमी, उत्पन्ना एकादशी, विवाह पंचमी, चंपा षष्ठी समेत कई बड़े व्रत और त्योहार है। तो चलिए आपको नवंबर 2022 में मनाए जाने वाले सभी व्रत और त्योहार के बारे में बताते हैं।(November 2022 Festival Calendar: Manglik work will start from November)

 

 

नवंबर 2022 में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार
1 नवंबर, मंगलवार- गोपाष्टमी

2 नवंबर, बुधवार- आंवला नवमी

4 नवंबर, शुक्रवार- देवउठनी एकादशी-तुलसी विवाह

5 नवंबर, शनिवार- शनि प्रदोष

7 नवंबर, सोमवार- बैकुण्ठ चतुर्दशी

08 नवंबर, मंगलवार: चंद्र ग्रहण, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती, पुष्कर स्नान

11 नवंबर, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी व्रत

16 नवंबर, बुधवार- काल भैरव अष्टमी

20 नवंबर, रविवार- उत्पन्ना एकादशी

21 नवंबर, सोमवार- सोम प्रदोष

22 नवंबर, मंगलवार- शिव चतुर्दशी व्रत

27 नवंबर, रविवार- विनायकी चतुर्थी व्रत

धर्म शास्त्रीय अभिमत, पंचांग की गणना और भद्रा आदि विचार के दृष्टिगत रखते हुए इस बार देव प्रबोधिनी एकादशी पर तुलसी विवाह नहीं होगा। शनि प्रदोष पर तुलसी विवाह होगा। एकादशी तथा द्वादशी का भेद भी दृष्ट होने से ऐसी स्थिति बन रही है। देव प्रबोधिनी एकादशी से ही विवाह की शुरुआत मानी जाती है किंतु इस बार कुछ ग्रह-नक्षत्र व योग के आधार पर विवाह का अनुक्रम नवंबर के आखिरी दिनों में होगा।(November 2022 Festival Calendar: Manglik work will start from November)

 

45 मुहूर्त में हो सकेंगे विवाह

नवंबर : 24, 25, 26, 28

दिसंबर : 2, 3, 7, 8, 9,13

जनवरी : 25, 26, 27, 30, 31

फरवरी : 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 20, 22, 24

मार्च : 8, 9

मई : 1, 2, 3, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 29, 30

जून : 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23(November 2022 Festival Calendar: Manglik work will start from November)