वैन से निकले एक के बाद एक 28 नर कंकाल, देखकर पुलिस भी रह गई दंग, जानिए क्या है पूरा मामला




नई दिल्ली: बिहार के अररिया जिले में भारत-नेपाल सीमा पर एक वैन में 28 नरकंकाल मिले हैं। एक ही जगह पर इतनी संख्या में इंसानी कंकाल मिलने से इलाके में खौफ का माहौल है। जानकारी के अनुसार नर कंकालों से भरी इस वैन पर सबसे पहले जोगबनी इलाके में स्थित सीमा पर नेपाल सशस्त्र बल को जवानों की नजर पड़ी थी। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत सीमा पर मौजूद एसएसबी के अधिकारियों तक पहुंचाई।
कहा जा रहा है कि यह वैन भारत से ही नेपाल सीमा में पहुंची थी। दोनों देशों की एजेंसियां इस मामले की जांच में जुट गई हैं। भारतीय एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इतनी बड़ी संख्या में नरकंकालों के साथ वैन नेपाली सीमा में पहुंच कैसे गई। एक अहम बात यह है कि जिस सीमा पर ये वैन मिली है वह कोविड-19 महामारी के चलते लगभग डेढ़ साल से बंद थी। इसे हाल ही में खोला दया है।
सूत्रों के अनुसार यह वैन चार अक्तूबर को पकड़ी गई थी। भारतीय सीमा पर करके वैन जब नेपाल सीमा में पहुंची तो वहां के जवानों ने जांच के लिए रोक लिया। चेकिंग करने पर जब वैन में से कई नरकंकाल दिखे तो जवान भी हैरत में आ गए। हालांकि, एसएसबी के अनुसार यह वैन भारतीय सीमा से नहीं पहुंची है, लेकिन नेपाल के जवान यही दावा कर रहे हैं कि वैन भारत से नेपाल आई। मामले की जांच चल रही है।