कोरोना फिर खतरनाक : 1 दिन में 457 लोगों की हुई मौत,45 हजार नये मरीज मिले…. 6 दिन में एक्टिव केस में 13 हजार की बढ़ोतरी…इन राज्यों में कोरोना की खौफनाक रफ्तार देख सहमे लोग….बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच यहाँ लगा लॉकडाउन………




डेस्क :-देश में कोरोना संक्रमण के ममालों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को लगातार चौथे दिन कोरोना केस 40 हजार के पार गए हैं। बीते 24 घंटों में 45,064 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 457 लोगों की मौत हुई है और 35,811 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है।
एक्टिव मामलों में छह दिनों में 13,217 की बढ़ोतरी हुई है। 23 अगस्त को 3.13 लाख लोग कोरोना का इलाज करा रहे थे। 28 अगस्त को यह संख्या बढ़कर 3.62 लाख हो गई। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी केरल की है। यहां कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लगातार चार दिन से यहां 30 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं।
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,064 बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,811 बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 457 अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.26 करोड़ अब तक ठीक हुए: 3.18 करोड़ अब तक कुल मौतें: 4.37 लाख अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.62 लाख
केरल में आज लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने केरल में रविवार को लॉकडाउन लगा दिया है। शनिवार को यहां 31,265 केस मिले और 153 लोगों की मौत हुई। केरल में देश मे सबसे ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले हफ्ते तक यहां रोजाना 20 हजार तक मामले समाने आ रहे थे। इस हफ्ते मामलों की संख्या 30 हजार को पार कर गई है।