CG ब्रेकिंग - BJP प्रदेश अध्यक्ष की फॉलो गाड़ी हाइवे में दुर्घनाग्रस्त...चपेट में आने से बाइक सवार..महिला की मौत....दो जवान भी घायल

छत्तीसगढ़ धमतरी....नेशनल हाईवे में कुरूद चर्रा मोड़ के पास भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव की पुलिस फॉलो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका चालक बेटा एवं वाहन में बैठा हवलदार गम्भीर रूप से घायल हो गया....

आपको मिली जानकारी के मुताबिक 28 अक्टूबर को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के शोक कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव वापस रायपुर लौट रहे थे।इसी दौरान उनके साथ चल रहे धमतरी के फॉलो वाहन स्कार्पियो क्रमांक सीजी 07 बी के 8096 के सामने कुरूद चर्रा मोड़ के पास अचानक धमतरी की ओर जा रही मोटरसाइकिल सामने आ गई।जिसे बचाते हुए पायलेटिंग वाहन नेशनल हाईवे पर लगे क्रेज बेरियर से टकरा गई।इस हादसे में बाइक सवार महिला सरिता बाई पति नरेंद्र कुमार साहू, धमतरी की मौत हो गई।वहीं चालक उनके बेटे को भी चोट आई है। पायलेटिंग वाहन में सवार हवलदार सुखचंद जायसवाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि मृतिका अपने ससुराल ग्राम कुहकुहा से अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल में धमतरी आ रही थी तभी हादसे का शिकार हो गए।