विशालकाय महुआ झाड़ गिरने से नगरी धमतरी मार्ग हुआ बाधित....ब्यस्ततम मार्ग में,हो सकता था कोई अनहोनी एक बड़ी दुर्घटना...




धमतरी....जिले के ब्यस्ततम नगरी धमतरी मार्ग में आज तड़के सुबह कौव्हाबाहरा,दुगली बस स्टाप के करीब मुख्य मार्ग से लगा हुआ मरकाम कृषि केन्द्र के सामने विशालकाय महुआ झाड़ अचानक रोड़ के बीचोबीच गिरने से बाधित रहा।वहीं बड़ी दुर्घटना होने से भी टला।कुछ समय के लिए मार्ग बाधित जरूर रहा।यह मार्ग नगरी सिहावा को जिला मुख्यालय से जोडने के साथ उड़ीसा और बस्तर को जोड़ने वाली सुविधाजनक मार्ग है इस वजह से वाहनों का कुछ समय के लिए ताता लगा रहा।वहीं मौके पर पहुंचे वन अमला तत्काल मार्ग को डायवर्ट कर आवाजाही करने वालों को सुविधा प्रदान किये।फिर हाल अभी भी क्षेत्र के सहा.परिक्षेत्र अधिकारी हेमंत मंडावी सहयोगी कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रह कर मार्ग क्लिअर करवा रहे हैं।साथ ही मार्ग क्लिअर करवाने में ग्रामीण भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।