पहला केस: White Fungus की वजह से मरीज की आंत में हो गया छेद.... राजधानी में आया दुनिया का पहला मामला... चार घंटे तक चली सर्जरी.... फिर हुआ ये......

पहला केस: White Fungus की वजह से मरीज की आंत में हो गया छेद.... राजधानी में आया दुनिया का पहला मामला... चार घंटे तक चली सर्जरी.... फिर हुआ ये......

नई दिल्ली 27 मई 2021। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच व्हाइट फंगस की वजह से छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद का मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमित मरीज में व्हाइट फंगस यानी कैंडिडा की वजह से फूड पाइप, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद का मामला सामने आया है। अस्पताल का दावा है कि यह विश्व का पहला केस है। इससे पहले सर गंगाराम अस्पताल में दो मरीज जो कोरोना संक्रमित थे उनकी आंत में ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरम्यकोसिस मिला था। 

49 साल की महिला के आंत में हुआ छेद


49 साल की महिला को पेट में दर्द और उल्टी की समस्या के बाद इसी महीने की 13 तारीख को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला कैंसर से पीड़ित थी और कुछ वक्त पहले ही उसकी कीमोथेरेपी भी हुई थी। जब अस्पताल में महिला का सीटी स्कैन किया गया, तो आंतों में छेद होने का पता चला। आमतौर पर कोरोना संक्रमित मरीजों में म्यूकोरम्यकोसिस के आंख और नाक के केस ज्यादा आए हैं। कुछ समय पहले महिला का ब्रैस्ट कैंसर की वजह से ऑपेरशन किया गया था और चार हफ्ते पहले कीमोथेरेपी खत्म हुई थी।

 

एडमिशन के समय महिला शॉक में थी और सांस लेने में उसे काफी कठिनाई हो रही थी। सीटी स्कैन करने पर मरीज के पेट में हवा और तरल द्रव्य का आभास हुआ जोकि आंतो में छेद की निशानी है। जिसके बाद मरीज की हालत काफी नाजुक थी। तुरन्त उसके पेट में पाइप डालकर करीब एक लीटर पस एवं बाइल द्रव्य निकला गया और उसके बाद इमरजेंसी सर्जरी की गई।

 

चार घंटे तक चली सर्जरी के बाद छेद को बंद किया गया


सर गंगा राम अस्पताल के मेटऑफ सिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रिपाटिकोबितरी साइंसेज डिपार्टमेंट के डॉ. (प्रो.) अमित अरोड़ा ने बताया, 'चार घंटे चली सर्जरी के बाद महिला की फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद किया गया। इसके बाद ही द्रव्य लीक को भी रोका गया।  

 


व्हाइट फंगस से आंत में छेद होने का पहला मामला

 

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि स्टेरॉयइड के इस्तेमाल के बाद ब्लैक फंगस के द्वारा आंत में छेद होने के कुछ मामले हाल ही में सामने आए है। लेकिन व्हाइट फंगस द्वारा कोविड-19 इन्फेक्शन के बाद खाने की नली, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद करने का मामला यह दुनिया में पहला है। महिला के कैंसर ग्रस्त होने, उनकी कीमोथैरेपी होने तथा इसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण होने की वजह से महिला की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर हो चुकी थी।