भयावह मंजर VIDEO : बादल फटने से तबाही…सेना की गाड़ी कागज के नाव की तरह बह गई पानी में...सेना के कैंप उखड़े...कई जवान लापता...नजारा देख रौंगटे खड़े हो गए.... देखें VIDEO में खौफनाक जलजला….

कई जवान लापता...नजारा देख रौंगटे खड़े हो गए.... देखें VIDEO में खौफनाक जलजला….

भयावह मंजर VIDEO : बादल फटने से तबाही…सेना की गाड़ी कागज के नाव की तरह बह गई पानी में...सेना के कैंप उखड़े...कई जवान लापता...नजारा देख रौंगटे खड़े हो गए.... देखें VIDEO में खौफनाक जलजला….
भयावह मंजर VIDEO : बादल फटने से तबाही…सेना की गाड़ी कागज के नाव की तरह बह गई पानी में...सेना के कैंप उखड़े...कई जवान लापता...नजारा देख रौंगटे खड़े हो गए.... देखें VIDEO में खौफनाक जलजला….

सिक्किम : सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक चेतावनी में कहा कि मंगन जिले के उत्तरी हिस्से में बादल फटने के कारण तीस्ता नदी बेसिन में बाढ़ आ गई है।। इसकी वजह से घाटी में सेना के कैंप को नुकसान पहुंचा है। वहीं 23 जवान लापता हो गए हैं।सभी को सतर्क रहने और नदी बेसिन के किनारे यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

उत्तरी सिक्किम में विनाशकारी बादल फटने से पूर्वोत्तर राज्य में सदमे की लहर दौड़ गई है। मंगन जिले में चुंगथांग के ऊपरी हिस्से में बादल फट गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 इसके बाद तीस्ता नदी का जल स्तर अचानक बढ़ जाने से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी पैदा हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि तीस्ता नदी का जल स्तर रात भर खतरनाक स्तर तक बढ़ने के बाद बुधवार को सिक्किम के उत्तरी और पूर्वी जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। 

 

सभी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निचले इलाकों के सभी पुलिस स्टेशनों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और विवरण की पुष्टि करने के प्रयास जारी हैं। 23 कर्मियों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है।