DA Hike: सरकार ने किया ऐलान, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, नए साल पर कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, आदेश जारी.....
DA Hike, 7th Pay Commission, Dearness Allowance Increased, Government Employees Good News डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने नए साल पर अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी माना जाएगा। कर्मचारियों का DA 34 फीसदी से 38 फीसदी कर दिया गया है। सरकार ने बताया कि इससे करीब 16 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।




DA Hike, 7th Pay Commission, Dearness Allowance Increased, Government Employees Good News
डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने नए साल पर अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी माना जाएगा। कर्मचारियों का DA 34 फीसदी से 38 फीसदी कर दिया गया है। सरकार ने बताया कि इससे करीब 16 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व पर विचार करने के बाद निर्णय लिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि सरकार ने 'नए साल के गिफ्ट' के तौर पर डीए हाइक करने पर विचार किया था। इसका लाभ सभी सरकारी कर्मचारियों को समान रूप से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से सालाना 2,359 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
इसके पहले 30 दिसंबर को नवीन पटनायक की ओडिशा सरकार ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 4 फीसदी इजाफा का ऐलान किया था। यह घोषणा राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए की गई थी। इसके पहले त्रिपुरा के कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 12 फीसदी की घोषणा की गई थी।