CG मर्डर मिस्ट्री : दोस्त की पत्नी से था अवैध संबंध….उसे पाने के लिए कर दिया सारे हद पार...अपने ही दोस्त को शराब में जहर डालकर पिलाया , दोस्त की मौत के बाद प्रेमिका के साथ भागने का था प्लान…फिर जो हुआ…पढ़े पूरी खबर…….




रायपुर 30 सितंबर 2021। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के कोल्हान नाला के पास 18 दिन पहले मिले युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक द्रोण सेन की हत्या शराब में जहर देकर की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पुनीत धीवर है, जो मंदिर हसौद इलाके का रहने वाला है। नगपुरा जावा रोड किनारे कोल्हान नाला के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त चंदखुरी बस्ती निवासी द्रोण सेन के रूप में की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इसकी जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें मौत की वजह जहर बताई गई।
पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला कि पिछले 8 महीने से द्रोण सेन की पत्नी और पुनीत धीवर के बीच संबंध हो गए थे। जब द्रोण अपने सैलून में जाता तो पीछे से पुनीत उसकी पत्नी से मिला करता था। शादीशुदा होने के बावजूद द्रोण सेन की पत्नी भी पुनीत के लिए कभी पकवान बनाती तो कभी उसे तोहफे देती थी। दोनों ने एक साथ रहने की कसम खा ली थी। कुछ महीने पहले यह बात गांव वालों को भी पता चल गई। बात द्रोण तक पहुंची तो उसका पुनीत के साथ झगड़ा भी हुआ था। पुनीत ने द्रोण को रास्ते से हटाकर उसकी पत्नी के साथ भागने का प्लान बनाया था।
30 साल का पुनीत गांव में ही दूसरों के खेतों में मजदूरी का काम करता था। उसने पुलिस को बताया कि वो प्रेमिका को पाने के लिए द्रोण को मारना चाहता था। इसी वजह से अपनी बातों में उलझाकर बुधवार रात शराब पीने के लिए उसने द्रोण को राजी कर लिया। द्रोण को शराब की लत थी वो भी पुनीत को इंकार नहीं कर सका और उसके साथ कोल्हान नाला के पास चला गया। वहां दोनों ने सड़क के किनारे बैठकर शराब पी। इस दौरान चुपके से पुनीत ने अपने ही घर में पड़े ढाई साल पुराने एक कीटनाशक को द्रोण की शराब में मिला दिया। कुछ ग्रामीणों से पूछताछ में ये बात सामने आई कि जहां लाश मिली उस इलाके में द्रोण को गांव का ही रहने वाले पुनीत धीवर के साथ देखा गया था। दोनों एक साथ शराब पीने गए थे। यह पता चलते ही पुलिस ने पुनीत की तलाश की तो पुनीत चंदखुरी बस्ती में ही एक घर में छुपा हुआ मिल गया।