Munmun Dutta Engagement : बबीता जी और टप्पू ने की सगाई! मुनमुन ने किया ऐसा रिएक्ट, जाने पूरी खबर...
Munmun Dutta Engagement: Babita ji and Tappu got engaged! Munmun reacted like this, know the full news... Munmun Dutta Engagement : बबीता जी और टप्पू ने की सगाई! मुनमुन ने किया ऐसा रिएक्ट, जाने पूरी खबर...




Munmun Dutta Engagement :
नया भारत डेस्क : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो लोगों का पसंदीदा है। जेठालाल और दया बेन की तरह ही बबीता जी और टप्पू का किरदार भी काफी पॉपुलर है। बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता सालों से निभाती आ रही हैं। वहीं टप्पू के किरदार में पहले राज अनदकट नजर आया करते थे। बीते दिन अचानक ही खबरें आईं कि दोनों ने चोरी-छिपे वडोदरा में सगाई कर ली है। ये खूबर आग की तरह फैल गई और लोग इस पर चर्चा करने लगे कि क्या सच में मुनमुन दत्ता ने सगाई कर ली है। अब इस मामले की सच्चाई खुद मुनमुन दत्ता ने बताई है। (Munmun Dutta Engagement)
मुनमुन ने किया रिएक्ट
इंस्टाग्राम पर मुनमुन दत्ता ने इस मामले पर रिएक्ट किया है। उन्होंने एक के बाद एक चार इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की हैं। उन्होंने ने इन स्टोरीज के जरिये मामले की पूरी सच्चाई बताने की कोशिश की है। इशारों-इशारों में शुरुआत करते हुए मुनमुन दत्ता मुद्दे पर आईं और उन्होंने सगाई की सारी खबरों को फेक करार दे दिया। एक्ट्रेस ने पहली स्टोरी में CAA पर फैल रहीं कई खबरों को अपने सगाई की फेक खबरों से जोड़ा और फेक न्यूज अलर्ट लिखते हुए कहा, 'अरे नहीं, फिर से नहीं!' (Munmun Dutta Engagement)
इसके अलावा उन्होंने दूसरे पोस्ट में अपनी किसी साथी का पोस्ट शेयर किया है जिस पर लिखा है, 'लाइट, कैमरा और न! दोस्तों माफी चाहती हूं झूठ का गुबारा फोड़ने के लिए, कोई सगाई और शादी यहां नहीं हो रही है। सिर्फ स्क्रिप्ट और अफवाहें सारी स्पॉटलाइट चुरा रही हैं। अब वक्त आ गया है सगाई की झूठी खबरों को दरकिनार करते हुए सच बताने का। जल्दी स्क्रीन पर आओ और जादू बिखेरो।' इस पर रिएक्टर करते हुए मुनमुन ने लिखा, 'हाहाहा, जी मैम'। (Munmun Dutta Engagement)
मुनमुन ने बचाई पूरी सच्चाई
तीसरी स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा, 'फेक न्यूज चलती रहेगी, पर गर्ल्स गैंग के साथ कॉफी पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला।' चोथी स्टोरी में उन्होंने अपनी एक दोस्ती रील शेयर करते हुए लिखा यो ब्रो। इस वीडियो के कैप्शन में मुनमुन की ओर इशारा करते हुए लिखा था, 'अगर मुझे कोई फिर्क नहीं पड़ता और निश्चिंत होने का कोई चेहरा होता...' इन पोस्ट से मुनमुन ने साफ कर दिया कि उनकी कोई सगाई नहीं हुई है और उन्हें फैल रही इन फेक खबरों से कोई फर्क भी नहीं पड़ता है। उन्होंने बताने की कोशिश की है कि वो अब इन बातों की आदि हो चुकी हैं। (Munmun Dutta Engagement)
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं तस्वीरें
बता दें, सगाई की खबरों पर राज अनदकट ने भी चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने भी इसे पूरी तरह फेक बताया है। राज अनदकट और मुनमुन दत्ता के बीच रिलेशनशिप की खबरे साल 2019-20 में सामने आईं, जब दोनों एक साथ कई बार डेट पर नजर आए। दोनों की साथ में हैंग आउट करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। (Munmun Dutta Engagement)
उस दौरान भी दोनों ने लगातार इस बात को नकारा कि वो किसी रिश्ते में हैं। मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर साफ किया था कि ये सारी बातें अफाव हैं। कुछ वक्त बात राज अनदकट ने शो छोड़ दिया, लेकिन मुनमुन अभी भी शो का हिस्सा हैं। दोनों के बीच 9 साल का फर्क है। मुनमुन 36 साल की हैं, वहीं राज 27 साल के हैं। (Munmun Dutta Engagement)