मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जेके नेता नवनीत चांद पहुंचे जनसंवाद हेतु बलिराम कश्यप वार्ड, निवासियों  ने किया आत्मीय स्वागत

मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जेके नेता नवनीत चांद पहुंचे जनसंवाद हेतु बलिराम कश्यप वार्ड, निवासियों  ने किया आत्मीय स्वागत
मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जेके नेता नवनीत चांद पहुंचे जनसंवाद हेतु बलिराम कश्यप वार्ड, निवासियों  ने किया आत्मीय स्वागत

मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जेके नेता नवनीत चांद पहुंचे जनसंवाद हेतु बलिराम कश्यप वार्ड, निवासियों  ने किया आत्मीय स्वागत,बस्तर में उत्पन्न रोजगार बस्तर वासियों का मौलिक अधिकार अभियान का हुआ आगाज, शिक्षित बेरोजगार युवकों का पंजीयन हुआ प्रारंभ - मधु

बस्तर में उत्पन्न रोजगार पर बस्तर वासियों का पहला अधिकार नगरनार स्टील प्लांट व सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर स्थानीय निवासियों की भर्ती अनिवार्यता , शिक्षा स्वास्थ्य सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर फॉर्म के माध्यम से पंजीयन करवा, जनता में जागरूकता बड़ा सयुक्त संघर्ष का आगाज करेगा, बस्तर  मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस जे - नवनीत चांद

जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व में अभियान बस्तर में उत्पन्न रोजगार बस्तर वासियों का मौलिक अधिकार है जगदलपुर शहर के बलिराम कश्यप वार्ड पहुंच वार्ड की जनता व शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से जनसंवाद कर प्रारंभ किया गया वार्ड वासियों ने मुक्ति मोर्चा वह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता नवनीत चांद एवं अन्य पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान वार्ड के विभिन्न समस्याओं पर भी वार्ड वासियों से सीधी चर्चा की गई वार्ड वासियों ने बताया कि, शहर के नगर सरकार के सर्वोच्च पद पर विराजमान होने के पश्चात भी उनके गृह वार्ड का हाल बेहद खराब है मूलभूत सुविधाओं की कमी सफाई की लचर व्यवस्था जैसे अन्य मुद्दों पर वार्ड वासियों ने नगर सरकार नगर सरकार के मुखिया महापौर और क्षेत्र विधायक को जमकर घेरा उक्त समस्याओं को सुनकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा कि ,जब नगर सरकार के मुखिया अर्थात महापौर के गृह वार्ड का यह हाल है।उससे अंदाजा लगाया जा सकता है। की जगदलपुर शहर के अन्य वार्डों में क्या हालत होगी गडबो नवा जगदलपुर का नारा मात्र कागजों तक इस सरकार के द्वारा सीमित रखा गया है ।

क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता नगर सरकार की विफलताओं का प्रमुख कारण है।राज्य सरकार अन्य शहरों में लगातार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के आधार पर राशि जारी कर रहा है । तो वही विडंबना है कि, नगर सरकार व क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता के चलते जगदलपुर शहर वासियों को विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है।तो वही राज्य सरकार व क्षेत्रीय विधायक को खेलते हुए नवनीत ने आगे कहा कि ,बस्तर में उत्पन्न रोजगार बस्तर वासियों का मौलिक अधिकार है परंतु यह देखने में आ रहा है।कि नगरनार स्टील प्लांट में उत्पन्न रोजगार के पदों पर बाहरी राज्य के लोगों की भर्ती लगातार की जा रही है।तो वही कनिष्ठ चयन बोर्ड पर राज्य सरकार के कमजोर प्रतिनिधित्व के चलते , उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश दे दिया है। जिस से बस्तर के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के रोजगार के अवसर पर सरकार की विफलताओं के चलते अंकुश लग गया है।

बस्तर के बेरोजगार युवक-युवतियों के हक की लड़ाई लड़ने का काम बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों ने बेरोजगार पंजीयन फार्म भरवाने की अभियान से शुरुआत की है आने वाले समय में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार यह फॉर्म भरवा कर क्षेत्रीय विधायक व राज्य सरकार के नीतियों के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल अधिकार की प्राप्ति के लिए फूंका जाएगा।

इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में किशन सरकार ओम मरकाम मधु कश्यप ,विवेक पांडे आदि कार्यकर्ता एवं सम्मानीय वार्ड वासी उपस्थित थे।