वीडियो- MS Dhoni New Look: रजनीकांत स्टाइल में नजर आए धोनी.... IPL से पहले VIDEO वायरल.... बड़ी मूंछ.... कंधे पर रूमाल.... देखें VIDEO......

MS Dhoni IPL 2022 Rajinikanth Style BCCI How did you react to Dhonis New Look

वीडियो- MS Dhoni New Look: रजनीकांत स्टाइल में नजर आए धोनी.... IPL से पहले VIDEO वायरल.... बड़ी मूंछ.... कंधे पर रूमाल.... देखें VIDEO......

...

नई दिल्ली। IPL 2022 शुरू होने से ठीक एक महीने पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक वायरल हो रहा है। स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर धोनी की नई लुक के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने इसमें अपने कंधे पर रूमाल रखा है। उनकी मूछ बड़ी है और वे रजनीकांत स्टाइल में नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि धोनी ने आईपीएल के प्रोमो के लिए यह लुक धारण दिया है। वे गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर भी नजर आ रहे हैं। कैप्टन कूल का यह नया अवतार देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। 

जल्द ही धोनी का पूरा वीडियो देखने को मिल सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग के पिछले सीजन का खिताब जीता था। बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल के नए सीजन के फॉर्मेट की घोषणा की। नए सीरीज में 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसकी वजह से फॉमेट में बदलाव किया गया है। 

अब सभी टीमें एक-दूसरे से मुकाबले नहीं खेलेंगी। टीमों को 5-5 के ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम है। ग्रुप बी में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टीम है।