Anil Kapoor की भतीजी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा... ट्रांसपेरेंट कपड़े में शनाया का बोल्ड अवतार वायरल... अदाएं देख उड़े फैन्स के होश... लोग बोले, खूबसूरती की 'अति' कर दी......

Anil Kapoor की भतीजी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा... ट्रांसपेरेंट कपड़े में शनाया का बोल्ड अवतार वायरल... अदाएं देख उड़े फैन्स के होश... लोग बोले, खूबसूरती की 'अति' कर दी......

नई दिल्ली। शनाया कपूर बॉलिवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं। बार फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की थ्रोबैक पिक्चर्स शेयर की हैं जिनमें उनकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही है। अपने हुस्न और अपनी अदाओं से मदहोश करने वाली शनाया ने एक बार फिर अपने हॉट अवतार से तहलका मचा दिया है। शनाया कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो व्हाइट बिकिनी पर ट्रांसपेरेंट कपड़ा लपेटे नज़र आ रही हैं। साथ ही उन्होंने ओवरसाइज्ड हैट भी लगाई है। शनाया इन फोटोज में काफी स्टाइलिश और हॉट लग रही हैं। इंटरनेट पर यह तस्वीरें अब खूब वायरल हो रही है।

 

फिल्म मिलने पर ये था पेरेंट्स का रिऐक्शन

 

शनाया कपूर करण जौहर के प्रॉडक्शन हाउस से डेब्यू कर रही हैं। उनकी मां महीप कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शनाया करण के ऑफिस गई थीं। वह और संजय बिस्तर में लेटे थे। उनके सिलेक्ट होने की खबर मिली तो वे दोनों बिस्तर पर कूदने लगे। शनाया इंस्टाग्राम पर पहले से ही काफी पॉपुलर हैं। 

 

लिखा- बीच पर ऑर्डर कर रही हूं टाकोज

 

शनाया ने एक तस्वीर के साथ लिखा है, दिमागी रूप से मैं मैक्सिको में हूं और बीच पर टाकोज ऑर्डर कर रही हूं। एक और पोस्ट पर उन्होंने लिखा है, मेरे टाकोज कहां हैं। शनाया की ये तस्वीरें पुरानी हैं। शनाया के पोस्ट पर उनकी मम्मी महीप कपूर, बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान, नव्या नवेली, अंजिनी धवन और कजन खुशी कपूर ने कॉमेंट किए हैं।

 

दोस्तों ने किए मजेदार कॉमेंट्स


 
नव्या नवेली नंदा ने लिखा है, ये हो क्या रहा है? वहीं अंजिनी धवन ने लिट इमोजी के साथ लिखा है, मैं मर गई। खुशी कपूर ने दिल के साथ फ्रस्ट्रेशन वाला इमोजी बनाया है। शनाया ने उनको जवाब में लव यू लिखा है। वहीं शाहरुख खान की लाडली सुहाना ने अनको 'अनरियल' लिखा है।