VIDEO कवर्धा बवाल BIG NEWS: अब सरकार हमलावर.... मंत्रियों ने BJP पर लगाया दंगा भड़काने का आरोप.... सांसद-पूर्व सांसद की गिरफ्तारी के भी संकेत.... CM भूपेश बोले, नेता प्रतिपक्ष नाम बताए, जांच कर होगी कार्रवाई.... एक्शन मोड में पुलिस.... ताबड़तोड़ गिरफ्तारी.... 93 अरेस्ट.... देखें VIDEO......

VIDEO कवर्धा बवाल BIG NEWS: अब सरकार हमलावर.... मंत्रियों ने BJP पर लगाया दंगा भड़काने का आरोप.... सांसद-पूर्व सांसद की गिरफ्तारी के भी संकेत.... CM भूपेश बोले, नेता प्रतिपक्ष नाम बताए, जांच कर होगी कार्रवाई.... एक्शन मोड में पुलिस.... ताबड़तोड़ गिरफ्तारी.... 93 अरेस्ट.... देखें VIDEO......


कवर्धा में झंडे लगाने के नाम पर हुए विवाद अब शांत हो गया है। दंगा प्रभावित कवर्धा में हालात शांत होते ही राज्य सरकार आक्रामक हो गई है। सरकार के तीन मंत्री कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर और मंत्री डॉ। प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दंगे से जुड़े तथ्य रखे। तीनों मंत्रियों से भाजपा पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने संकेत दिए कि भड़काऊ नारेबाजी वाले जुलूस का नेतृत्व करने वाले सांसद संतोष पाण्डेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की भी गिरफ्तारी होगी।

BJP पर लगाया दंगा भड़काने का आरोप

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि दूसरे दिन कवर्धा में जो हुआ, उसमें शामिल लोगों के चेहरे वीडियो में हैं। उसमें भाजपा के लोगों के चेहरे हैं। इसके बारे में आईजी पहले भी कह चुके हैं। एक रात पहले बाहर से लोगों को बुलाकर स्कूलों में ठहराया गया। उसके बाद जुलूस निकालकर दंगा भड़काने की कोशिश हुई। कवर्धा की घटना को प्रदेश में साम्प्रदायिक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता कभी इसे माफ नहीं करेगी। 

अभिषेक सिंह और संतोष पाण्डेय की गिरफ्तारी के भी संकेत

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, प्रशासन के पास सबकी वीडियो फुटेज है। जिसके भी चेहरे उस वीडियो में दिख रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। चाहे वह कोई भी हो। उनमें से कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई भी है। अभिषेक सिंह और संतोष पाण्डेय पर भी कार्रवाई हो सकती है। भाजपा नेताओं का कहना था, कवर्धा में प्रशासन दूसरे वर्ग के लोगों को बचा रहा है, जो हाथ में हथियार और पेट्रोल बम लेकर घूम रहे थे। रविंद्र चौबे ने कहा, एक भी फुटेज में ऐसे लोग दिख गए तो उनपर कार्रवाई होगी। चाहे वह कोई भी हो।

प्रशासन की चूक भी मानी

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, कवर्धा में प्रशासन से थोड़ी चूक हुई है। उन्हें देखना चाहिए था कि जितने लोगों को जहां के लिए अनुमति दी गई, उतने ही लोग वहां पहुंचे। बाहर से आए लोगों की निगरानी नहीं की गई। इसकी वजह से माहौल खराब हुआ। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा, अभी कोई प्रशासनिक फेरबदल नहीं होगा। हमारी पहली प्राथमिकता कवर्धा में शांति बहाली की है।

 

नेता प्रतिपक्ष नाम बताए, जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई


सीएम भूपेश बघेल रायपुर से फ्लाइट के जरिए दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि कल बनारस में प्रियंका गांधी के साथ रैली करेंगे। वहां भोलेनाथ और अन्नपूर्णा माता का दर्शन करूंगा। कवर्धा विवाद पर सीएम भूपेश ने कहा कि सब शांति है। वहां लगातार नजर रखी गई है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक को ऐसा लगता है कि कार्रवाई नहीं हो रही है, तो पुलिस को जाकर नाम दें। उस मामले पर भी जांच होगी। उस पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

CM के निर्देश के बाद कवर्धा में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, 93 अरेस्ट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद कवर्धा में पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले मामले में सोशल मीडिया पर चल रहे फेक न्यूज़ के खिलाफ कार्रवाई की। 7 पोस्ट और 4 वीडियो को पुलिस विभाग ने चिन्हांकित किया है। इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद और हिंसा बढ़ाने के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ फेक न्यूज़ अपलोड करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। अबतक 1 हजार लोगों पर हिंसा मामले में FIR दर्ज हो चुकी है। इसमें से सोशल मीडिया और वीडियो के आधार पर पुलिस अबतक 172 लोगों की पहचान कर चुकी है। इसके साथ ही 93 लोगों की गिरफ्तारी गई है। अभी कार्रवाई जारी है।

 

देखें वीडियो