आकार संस्था पहुँचे मंत्री कवासी लखमा, दिव्यांग बच्चों ने किया भव्य स्वागत ..दिव्यांग बच्चों को किए उपकरण वितरण

आकार संस्था पहुँचे मंत्री कवासी लखमा, दिव्यांग बच्चों ने किया भव्य स्वागत ..दिव्यांग बच्चों को किए उपकरण वितरण
आकार संस्था पहुँचे मंत्री कवासी लखमा, दिव्यांग बच्चों ने किया भव्य स्वागत ..दिव्यांग बच्चों को किए उपकरण वितरण

सुकमा. मंगलवार को मंत्री कवासी लखमा जिला मुख्यालय में दिव्यांग बच्चों हेतु संचालित संस्था आकार पहुंचे। जहां बच्चों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके पश्चात मंत्री लखमा ने दिव्यांग बच्चों को उनके उपयोग हेतु उपकरण वितरण किए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, नपा अध्यक्ष राजू साहू, जिला शिक्षा अधिकारी नितिन डडसेना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, रमेश राठी, कपिल सिंह ठाकुर सहित संस्था के शिक्षक व बच्चें उपस्थित रहे।

 

मंत्री कवासी लखमा ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री के आगमन पर दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्ची सोड़ी बीड़े ने अपने मधुर आवाज से सभी का मनमोह लिया जिस पर खुश होकर मंत्री लखमा ने 5 हजार रुपए का नगर पुरुस्कार बच्ची को प्रोत्साहन स्वरूप दिया। श्री लखमा ने आकार के दिव्यांग बच्चों के लिए फोल्डिंग व्हीलचेयर, सीपी चेयर, टी एल एम कीट, श्रवण यंत्र, ब्रेलकीट, हेण्ड मैग्नीफायर ग्लास,बुक मैग्नीफायर ग्लास, स्मार्टफोन जैसे कई अन्य सहायक उपकरण का वितरण किया। वहीं दिव्यांग बच्चों ने भी मंत्री कवासी लखमा को अपने द्वारा बनाई हुई पेंटिंग भेंट की।

संस्था को दसवीं तक करने की मुख्यमंत्री से करूंगा मांग : लखमा

मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि आकार संस्था पहुंच कर मुझे बहुत अच्छा लगा। जिले में 100 सीटर वाली इस संस्था को अब और बड़ा रूप देने पर हम कार्य करेंगे। मै इस प्रकार के 100 सीटर बालक व 100 सीटर कन्या वाली संस्था बनाने की मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मांग करूंगा साथ ही दसवीं तक इस संस्था को संचालित कराने की मांग करूंगा। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।