ग्रामीण इलाक़ों में सेवा कार्य किया इनर व्हील क्लब ऑफ राँची की सदस्याओं ने...




ग्रामीण इलाक़ों में सेवा कार्य किया इनर व्हील क्लब ऑफ राँची की सदस्याओं ने
झारखंड : ग्राम लोदम, पंचायत सारले, प्रखंड बुड़मू राँची पश्चिमी में कल दिनांक 26जुलाई को इनर व्हील क्लब ऑफ राँची की सदस्याओं ने ज़रूरतमंदों के बीच १०१ छातों का वितरण किया। प्रखंड हॉस्पिटल में दो व्हील चेयर का दान किया।
इनर व्हील राँची प्रगति के साथ संयुक्त प्रोजेक्ट के अंतर्गत पौधारोपण भी किया। ग्रामीणों के बीच परिवार नियोजन विषय पर चर्चा कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास भी किया गया।
प्रेसिडेंट नीलम ललित, नीतू कपूर, कांति पाण्डेय सहित कुछ और सदस्याएँ मौजूद दी। ये प्रोजेक्ट नए क्लब इनर व्हील क्लब ऑफ राँची प्रगति के साथ मिल कर किया गया है।