CG- बच्ची पर मौलाना की नीयत बिगड़ी: छात्रा से अश्लील हरकत करता था मौलाना.... घर में पढ़ाने के लिए 10 साल की बच्ची को बुलाया और की छेड़खानी.... छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में मौलाना गिरफ्तार....




...
बिलासपुर 20 दिसंबर 2021। एक मौलाना को पुलिस ने 10 साल की बालिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना छात्रा से अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने लगा। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइन थाने में पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने 18 दिसंबर को दोपहर में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी आरोपी मौलाना मोहम्मद बशीर (48 वर्ष) के घर शाम के समय पढ़ने के लिए गई थी। मौलाना ने बच्ची को बुरी नीयत से पकड़ लिया। बैड टच करने पर बच्ची ने मौलाना को मना किया, इस पर आरोपी उसे धमकी देने लगा। रोते हुए घर आकर बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। अगले दिन सिविल लाइन थाने में पहुंचकर उनके माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। नव पदस्थ एसएसपी पारुल माथुर ने महिला संबंधी अपराधों में तत्परता के साथ पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी शनीप रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी के घर टीम लेकर पहुंची। पुलिस को देखकर वह घर में ही छुप गया था। उसे घेरकर दबोच लिया गया।
TI शनिप रात्रे ने बताया कि मो. बशीर (46) तालापारा के रमजानी बाबा मस्जिद के पीछे रहता है। वह मुस्लिम समुदाय के बच्चों को मदरसे में पढ़ाता है। इसके साथ ही वह बच्चों को अपने घर में बुलाकर भी पढ़ाता था। बीते शनिवार दोपहर 10 वर्षीय छात्रा अपने परिजन के साथ थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि मौलाना मो. बशीर बुरी नीयत से हाथ फेर कर छेड़खानी कर रहा था। इस घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजन को दी। उन्होंने मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मो. बशाीर के खिलाफ धारा 354 व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौलाना बशाीर को गिरफ्तार कर लिया है।