CG- सरपंच पति की गोली मारकर हत्या: नक्सलियों का आतंक.... नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल.... सरपंच पति को गोलियों से भूना.... मौके पर मौत.... शादी समारोह से लौट रहे सरपंच पति को नक्सलियों ने बनाया निशाना.... फैली सनसनी......

Maoists shot dead sarpanch husband villagers in panic riots of naxalites

CG- सरपंच पति की गोली मारकर हत्या: नक्सलियों का आतंक.... नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल.... सरपंच पति को गोलियों से भूना.... मौके पर मौत.... शादी समारोह से लौट रहे सरपंच पति को नक्सलियों ने बनाया निशाना.... फैली सनसनी......

...

बीजापुर 10 फरवरी 2022। सरपंच पति की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों का उत्पात जारी है। कुटरू थाना क्षेत्र के आडावाली ग्राम पंचायत के सरपंच पति घनस्याम मंडावी की ताडमेल गांव में नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ASP पंकज शुक्ला ने घटना की पुष्टि की है। अड़ावाली सरपंच के पति और कांग्रेस कार्यकर्ता घनश्याम मंडावी की नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी। कुटरू से शादी पार्टी में शामिल होने ताडमेर घनश्याम मंडावी गया था। सिविल कपड़ों में पहुंचे नक्सलियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 

कुटरू थानाक्षेत्र का मामला है। एएसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि नक्सलियों ने सरपंच पति घनश्याम मंडावी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गयी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही नक्सली मौके से भाग निकले थे। अक्सर नक्सली ग्रामीणों की हत्या कर दहशत फैलाने का प्रयास करते है। एसडीओपी कुटरू अभिनव उपाध्याय ने भी हत्या की पुष्टि की है।