कमला विहार कॉलोनी में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मनाया महाशिवरात्रि पर्व




भीलवाड़ा। शहर के कमला विहार कॉलोनी में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में कॉलोनी निवासी प्रीति रांका द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया वहीं अभिषेक कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। समस्त कॉलोनी की महिलाओं ने भजन कीर्तन कर महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। कार्यक़म में प्रीति रांका, चंदा जागेटिया, सुनंदा शर्मा एवं समस्त कॉलोनी वासी मौजूद थे।