फर्श पर पड़ी मिली शख्स की लाश.... घर के आंगन में 124 सांपों ने घेर रखी थी लाश.... मंजर देख दहशत में आए लोग.... मौत का कारण जानकर उड़ जाएंगे होश......

फर्श पर पड़ी मिली शख्स की लाश.... घर के आंगन में 124 सांपों ने घेर रखी थी लाश.... मंजर देख दहशत में आए लोग.... मौत का कारण जानकर उड़ जाएंगे होश......

...

डेस्क। अमेरिका में एक शख्स की लाश पुलिस को बरामद हुई है। इस खौफनाक मंजर को देखकर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। अमेरिका के मैरीलैंड से यह दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया है। अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाला एक शख्स गुरुवार को अपने घर में मृत पड़ा मिला। उसकी लाश के पास 124 से अधिक विषैले और गैर विषैले शांप भी मौजूद थे। स्थानीय पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने 49 वर्षीय उस शख्स को 1 दिन पहले से नहीं देखा था, इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने जब शख्स का घर खोला तो वह जमीन पर मृत पड़ा मिला। 

उसके शव के आसपास 124 सांप थे। अब आप सोच रहे होंगे कि शायद सांप के हमले से इस शख्स की मौत हुई होगी, तो आप गलत हैं। क्योंकि शख्स के शरीर पर सांप के काटने के कोई निशान नहीं मिले हैं, इसके अलावा उसके शव से किसी प्रकार की छेड़खानी का भी कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस शख्स की पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही इस शख्स की मौत की असली वजह का खुलाा हो पाएगा।

पुलिस को उसके घर से अलग-अलग प्रजातिओं के 124 सांप मिले, जिसमें 14 फुट लंबा बर्मीज पाइथन भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक अमेकिकार के 30 साल के इतिहास में पहली बार इतने सांप एक साथ मिले हैं। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों को अब डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हमने सभी सांपों को कब्जे में ले लिया है और हमें नहीं लगता कि हमारे कब्जे से कोई भी सांप बच निकलने में कामयाब रहा है।