धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व

धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व
धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व

भीलवाड़ा। जिले भर में बुधवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिए। रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा के चलते काफी बहनें बुधवार को भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र नहीं बांध सकी। ऐसे में  आज गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जिले भर में इस पावन पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। वहीं रक्षाबंधन के चलते रोडवजे बसों में महिलाओं की भीड़ भी अच्छी खासी रही। महिलाओं ने मुफ्त सफर की सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने भाइयों के घर तक की दूरी तय की। दिनभर बाजारों में राखी की खरीदारी भी चलती रही। वहीं बुधवार का रक्षाबंधन पर्व पर रात नौ बजे तक भद्रा का साया रहा। रात नौ बजे के बाद काफी बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों की दीर्घायु की कामना की।