BREAKING: महान सिंगर और राइटर का निधन.... पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक.... पद्म श्री और जयदेव पुरस्कार से गया था नवाजा.... 83 साल की उम्र में अलविदा कह गए लेखक-गीतकार.... हार्ट अटैक के कारण निधन......

Legendary singer writer lyricist passes away PM Narendra Modi expressed grief Prafulla Kar Passes Away

BREAKING: महान सिंगर और राइटर का निधन.... पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक.... पद्म श्री और जयदेव पुरस्कार से गया था नवाजा.... 83 साल की उम्र में अलविदा कह गए लेखक-गीतकार.... हार्ट अटैक के कारण निधन......
BREAKING: महान सिंगर और राइटर का निधन.... पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक.... पद्म श्री और जयदेव पुरस्कार से गया था नवाजा.... 83 साल की उम्र में अलविदा कह गए लेखक-गीतकार.... हार्ट अटैक के कारण निधन......

Legendary singer, writer and lyricist passes away, PM Narendra Modi expressed grief

 

Prafulla Kar Passes Away: महान सिंगर, लेखक और गीतकार पद्म श्री प्रफुल्ल कर (Prafulla Kar passes away) का निधन हो गया है। प्रफुल्ल कर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रफुल्ल कर के निधन पर शोक जताया है। 83 साल के प्रफुल्ल कर का उड़िया म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत नाम था। प्रफुल्ल कर का हार्ट अटैक (Prafull Kar death due to heart attack) के कारण उनका निधन हो गया। प्रफुल्ल कर के परिवार में अब पत्नी मनोरमा के अलावा तीन बच्चे रह गए हैं। प्रफुल्ल कर लंबे समय से बीमार थे और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे थे। 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके सीने में भोजन करने के बाद दर्द हुआ था और इसके कुछ ही देर बाद उनका उनके सत्य नगर आवास में निधन हो गया। प्रफुल्ल कार ने जब अंतिम सांस ली, उस समय उनके परिजन उनके साथ थे। कार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुरी स्थित स्वर्ग द्वार श्मशान घाट में किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। 

 

लिखा की ‘‘प्रफुल्ल कार जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनका व्यक्तित्व बहुमुखी था और उनकी रचनात्मकता उनके कार्यों में परिलक्षित होती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति.'' पटनायक ने घोषणा की कि कार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री एस आर दास और कानून मंत्री प्रताप जेना को अंतिम संस्कार में शामिल होने को कहा। कार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए। 

 

 

कार का जन्म 16 फरवरी, 1939 को पुरी में हुआ था। वह एक जाने-माने संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे। उन्होंने ‘कमला देशा राजकुमारा' समेत कई लोकप्रिय गीत दिए। कार को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से 2015 में नवाजा गया था। उन्हें 2004 में जयदेव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने आठ बार राज्य फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया, जिसमें से छह बार उन्हें लगातार इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार को ऐसे विशिष्ट संगीतकार होने का गौरव प्राप्त है, जिन्होंने उड़िया भागवत और उड़िया छंद का दुर्लभ संग्रह रिकॉर्ड किया था।