Jeep Wrangler Facelift : ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! लॉन्च हुई Jeep Wrangler Facelift, इतनी है कीमत...

Jeep Wrangler Facelift: Great news for off-roading lovers! Jeep Wrangler Facelift launched, this is the price... Jeep Wrangler Facelift : ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! लॉन्च हुई Jeep Wrangler Facelift, इतनी है कीमत...

Jeep Wrangler Facelift : ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! लॉन्च हुई Jeep Wrangler Facelift, इतनी है कीमत...
Jeep Wrangler Facelift : ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! लॉन्च हुई Jeep Wrangler Facelift, इतनी है कीमत...

Jeep Wrangler Facelift :

 

नया भारत डेस्क : अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी जीप, 22 अप्रैल को लॉन्च कर दिया है जिसमें न सिर्फ रैंगलर के लुक में बदलाव देखने को मिला बल्कि इसके फीचर्स और पावरट्रेन में भी कई दमदार अपडेट्स शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं, नई Jeep Wrangler Facelift में क्या कुछ खास होने वाला है. (Jeep Wrangler Facelift)

डिज़ाइन और फीचर्स

जानकारी के अनुसार, नई रैंगलर फेसलिफ्ट में कंपनी ने इसके अंदर और बाहर, दोनों जगहों पर खासा ध्यान दिया है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें नया और बेहतर 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। साथ ही एयर वेंट्स की पोजीशन में भी बदलाव हो सकता है. इसके अलावा, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी इस गाड़ी की शान बढ़ा सकता है। वहीं, एक्सटीरियर की बात करें तो ग्रिल, अलॉय व्हील्स और रूफ रेल का डिजाइन भी नया हो सकता है। सेफ्टी के मामले में भी कुछ और फीचर्स इस गाड़ी में शामिल किए जा सकते हैं। (Jeep Wrangler Facelift)

पावरट्रेन

नई फेसलिफ्ट में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 266 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है. सबसे खास बात यह है कि नई रैंगलर में कंपनी डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं देगी। यह गाड़ी फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी, जो इसे किसी भी मुश्किल रास्ते पर आसानी से निकालने में सक्षम बनाएगा। (Jeep Wrangler Facelift)

कीमत

भारत में मौजूदा रैंगलर दो वेरिएंट्स – अनलिमिटेड और रूबिकॉन में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इन्हीं दोनों वेरिएंट्स को फेसलिफ्टेड वर्जन में भी जारी रखेगी। मौजूदा रैंगलर की एक्स-शोरूम कीमत 62.65 लाख रुपये से 66.65 लाख रुपये के बीच है। नई फेसलिफ्ट के लिए कंपनी थोड़ी सी बढ़ोतरी कर सकती है, जो शायद 2 से 4 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। (Jeep Wrangler Facelift)