दो सांसदों को जेल: बजट सत्र के दौरान हाथापाई... सांसदों ने पार की क्रूरता की सारी हदें... गर्भवती महिला सांसद के पेट पर सदन के अंदर मारी लात... कोर्ट ने दोनों सांसदों को 6 महीने के लिए भेजा जेल.....
Jail Sentence for Two MPs, violence in Parliament during budget session, Africa, Senegal Parliament Brawl: पश्चिमी अफ्रीका के देश सेनेगल की संसद में जमकर हिंसा हुई। हिंसा में गर्भवती महिला सांसद के पेट पर लात मारी गई। गर्भवती महिला के पेट पर लात मारने के आरोप में दो सांसदो को 6 महीने की सजा सुनाई गई है। संसद में बजट सत्र के दौरान पुरुष सांसदों ने एक विपक्षी धार्मिक शख्स की आलोचना करने पर उनके पेट पर लात चलाकर हमला किया। पूरे विश्व में इस घटना की निंदा की गई।




Jail Sentence for Two MPs, violence in Parliament during budget session
Africa, Senegal Parliament Brawl: पश्चिमी अफ्रीका के देश सेनेगल की संसद में जमकर हिंसा हुई। हिंसा में गर्भवती महिला सांसद के पेट पर लात मारी गई। गर्भवती महिला के पेट पर लात मारने के आरोप में दो सांसदो को 6 महीने की सजा सुनाई गई है। संसद में बजट सत्र के दौरान पुरुष सांसदों ने एक विपक्षी धार्मिक शख्स की आलोचना करने पर उनके पेट पर लात चलाकर हमला किया। पूरे विश्व में इस घटना की निंदा की गई।
दो पुरुष सांसदों को गर्भवती महिला सांसद एमी नदिए पर हमला करने के आरोप में 6 महीने की सजा सुनाई गई है। न्यायाधीश ने सांसद ममादौ नियांग और मस्साता सांब को मुआवजे के रूप में महिला सांसद नदिए को 5 मिलियन सीएफए फ्रैंक ($8,100; £6,750) का भुगतान करने का भी आदेश दिया। अस्पताल से बाहर आने के बाद भी महिला सांसद की हालत नाजुक बनी हुई है।
वायरल वीडियो में सांसद सांब ने 1 दिसंबर को नियमित बजट बहस के दौरान नदिए की ओर बढ़ते हुए दिख रहे हैं और उन्हें थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह फिर एक कुर्सी फेंक कर जवाबी कार्रवाई करती हैं, लेकिन उसी समय एक और पुरुष सहकर्मी ने नदिए के पेट पर लात मार देता है। दूसरे सांसद बीच में आकर इस लड़ाई को छुड़वाते हैं। सत्तारूढ़ बेन्नो बोक्क याकार गठबंधन की सदस्य नादिये हमले के बाद संसद में ही बेहोश हो गई। उन्हें अपने बच्चे को खोने का भी डर सता रहा था।